ETV Bharat / city

ओलंपियन निक्की प्रधान को सम्मानित करने का सिलसिला जारी, रेलवे ने दिया आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

author img

By

Published : Aug 17, 2021, 7:43 AM IST

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की खिलाड़ी निक्की प्रधान को रांची रेल मंडल की ओर से आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया है. जिसके तहत निक्की को स्पोर्ट्स ओएसडी के पद पर प्रमोट किया है.

olympian nikki pradhan got out of turn promotion in railways
टोक्यो ओलंपिक की खिलाड़ी

रांची: रेल मंडल में कार्यरत ओलंपियन निक्की प्रधान को रेलवे की ओर से और एक उपहार दिया गया है. मंडल मुख्य यार्ड मास्टर के पद पर कार्यरत निक्की प्रधान अब रांची रेल मंडल की स्पोर्ट्स ओएसडी होंगी, उन्हें रेलवे ने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया है.

ये भी पढ़ें- निक्की ने कहा- विश्वास नहीं हो रहा था कि हार जाएंगे, सलीमा बोली- पेरिस ओलंपिक में जान लगा देंगे

आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की प्लेयर निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को लगातार सम्मानित किया जा रहा है. इसी कड़ी में रेलवे ने निक्की के ओहदे को और बढ़ा दिया है. दक्षिणी पूर्वी रेलवे की ओर से रांची रेल मंडल में यार्ड मास्टर के पद पर कार्यरत निक्की को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देते हुए स्पोर्ट्स ओएसडी (OSD sports) के पद पर प्रमोट किया गया है. निक्की प्रधान 13 मार्च 2012 को रांची रेल मंडल के परिचालन विभाग में नियुक्त हुई थी. दो ओलंपिक के अलावा इन्होंने अंडर-17 एशिया कप 2011, बैंकॉक अंडर 21 एशिया कप 2012, बांग्लादेश एशिया कप 2017, एशियन गेम 2018 जकार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.

झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन

इस बार टोक्यो ओलंपिक में भले ही टीम इंडिया पदक से चूक गई, लेकिन झारखंड के इन दोनों हॉकी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन दिखाया है. इसी कड़ी में दक्षिणी पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक अर्चना जोशी के अनुमोदन पर रांची रेल मंडल की महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान को आउट आफ टर्न प्रमोशन दिया गया है.

सलीमा टेटे को भी जल्द आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

वहीं, टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल इस टीम की सबसे जूनियर और बेहतरीन खिलाड़ी सलीमा टेटे को भी रेलवे की ओर से आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने का निर्णय लिया गया है. 6 नवंबर 2019 को रेलवे में योगदान देकर रांची रेल मंडल के कमर्शियल विभाग में टिकट निरीक्षक के रूप में सलीमा कार्यरत है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.