ETV Bharat / city

मंत्री रामेश्वर उरांव ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यां की सराहना करते हुए किया नमन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं से पं. नेहरू की जयंती पर उनके कार्यां को याद करने और दिखाये रास्ते पर चलने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने के साथ भारत के नवनिर्माण लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं है.

author img

By

Published : Nov 14, 2020, 10:54 AM IST

minister-rameshwar-oraon-salutes-pandit-jawaharlal-nehru
जवाहरलाल नेहरू

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के निर्देश पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. शुक्रवार को राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में संगोष्ठी आयोजित कर उनके कार्यां और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें नमन किया गया.

कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेडिका अस्पताल में भर्ती प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने पार्टी कार्यकर्त्ताओं से पं. नेहरू की जयंती पर उनके कार्यां को याद करने और दिखाये रास्ते पर चलने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने के साथ भारत के नवनिर्माण लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद खस्ताहाल वैश्विक परिस्थिति और भारत का निर्माण करना कोई आसान काम नहीं था. ऐसी परिस्थिति में देश की आजादी के बाद पंचवर्षीय योजना उनकी दूरदृष्टि का ही परिणाम था, जिसके नतीजे सालों बाद मिल रहे.

ये भी पढे़ं: वोकल फॉर लोकल: चाईनीज सामान से लोगों ने किया किनारा, स्वदेशी आइटम को दी दिवाली में तरजीह

वहीं, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव पं. नेहरू की जयंती के मौके पर रांची के बिहार क्लब में आयोजित होने वाले संगोष्ठी में शामिल होने वाले थे, लेकिन इस बीच उनके कोरोना पॉजिटिव हो जाने के कारण वे अस्पताल में भर्ती हो गये. इसके बावजूद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर रांची समेत सभी जिलों में प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी का आयोजन कर उन्हें याद किया गया. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशा पर सभी प्रदेशों में 14 नवंबर को नेहरु की जयंती के अवसर पर सोशल मीडिया पर स्पीक अप फौर पीएसयूएस को लेकर ऑनलाइन कैंपेन चलाया जाएगा, जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तमाम वरिष्ठ नेता, विधायक, मंत्री अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो अपलोड करेंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.