ETV Bharat / city

राज्य में शनिवार को मिले 265 कोरोना संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या पहुंची 7,892

author img

By

Published : Jul 26, 2020, 12:23 AM IST

Updated : Jul 26, 2020, 1:03 PM IST

भारत सहित पूरे विश्व में कोरोना का कहर जारी है. भारत में कोरोना संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में 705 लोगों की मौत हो गई. 48,661 नए कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए हैं. इसी के साथ देशभर में कोरोना संक्रमण के केस एक्टिव 4,67,882 तक पहुंच गए हैं. रविवार पूर्वाह्न केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोरोना संक्रमण के कारण 32,063 लोगों की मौत हो चुकी है. नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कुल 13,85,522 कोरोना संक्रमण के मामलों में 8,85,576 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं.

corona patients in Jharkhand
झारखंड में कोरोना मरीज

रांची: झारखंड में कोरोना खतरनाक होता जा रहा है. हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. राज्य में शनिवार को 265 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है. इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 7,892 पहुंच गया है. नये संक्रमितों में बोकारो, सिमडेगा और देवघर में 1, धनबाद से 5, पूर्वी सिंहभूम से 37, गढ़वा और गिरिडीह से 4-4, हजारीबाग से 5, पलामू से 30, रामगढ़ से 6, रांची से 127, सरायकेला से 39, पश्चिमी सिंहभूम से 5 लोग शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- सरकारी कार्यालयों पर कोराना का ग्रहण, नगर निगम का रेगुलर सेनेटाइजेशन का दावा

शनिवार को राज्यभर में 7 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. इनमें रांची से 2, पूर्वी सिंहभूम से 2, सरायकेला से 1, धनबाद से 1 और रामगढ़ से 1 व्यक्ति शामिल हैं. इनको मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 83 पहुंच गयी है.

शनिवार को 167 मरीज हुए स्वस्थ

राज्य में शनिवार को 167 मरीज ठीक होकर विभिन्न कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं. वहीं अब तक 3,521 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है. फिलहाल झारखंड में 4,288 एक्टिव कोरोना केस हैं. वहीं राज्य में अब तक कुल 2,53,757 लोगों का स्वैब जांच हो चुका है. अगर बात करें झारखंड में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट की तो यह 44.90% है. वहीं, राज्य में मृत्यु दर 1.05% हो गई है.

झारखंड में कोरोना संक्रमण के आंकड़े
जिलामरीजस्वस्थमौत
बोकारो1509302
चतरा238144
देवघर1487301
धनबाद47117913
दुमका4632
पूर्वी सिंहभूम1,30643921
गढ़वा38819601
गिरिडीह26814004
गोड्डा931902
गुमला20110301
हजारीबाग49326206
जामताड़ा4929
खूंटी463601
कोडरमा41123704
लातेहार22674
लोहरदगा196107
पाकुड़19979
पलामू246154
रामगढ़32616102
रांची1,47037117
साहिबगंज1482002
सरायकेला1927904
सिमडेगा40137001
पश्चिमी सिंहभूम18013401
कुल7,8923,52183
Note: राज्य में अभी कुल 4,288 एक्टिव कोरोना केस हैं.

Last Updated : Jul 26, 2020, 1:03 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.