ETV Bharat / city

भारत बंद को लेकर राजधानी में दिखा मिलाजुला असर, वामदलों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

author img

By

Published : Mar 27, 2021, 6:52 AM IST

राजधानी रांची में भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा. संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद का समर्थन झारखंड में वामदलों ने किया था. इसको लेकर वामदलों ने जुलूस भी निकाला.

left parties supported bharat bandh in jharkhand
प्रदर्शन करते वामदल

रांची: झारखंड में कृषि कानून और मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद का समर्थन झारखंड में वामदलों ने किया. हालांकि राजधानी रांची में त्योहारों और कोरोना के प्रसार के चलते 12 घंटे के बंद की अवधि को 6 घंटे कर दिया था.

ये भी पढ़ें- रांची: 20 लाख के गहने लूट मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए अपराधी

शुक्रवार को वामदलों और ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने बंद के समर्थन में अल्बर्ट एक्का चौक पर जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया. वामदलों ने बंद को सफल बनाने के लिए झारखंड की जनता को बधाई दी. कुल मिलाकर राजधानी रांची में बंद का मिलाजुला असर देखा गया. प्रदर्शन के दौरान अल्बर्ट एक्का चौक के पास कुछ देर तक लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा.

कई कार्यकर्ता मौजूद

इस जुलूस में मुख्य रूप से माले के राज्य सचिव कॉमरेड जनार्दन प्रसाद, माकपा की सचिव मंडल सदस्य प्रकाश विप्लव, सीपीआई के जिला सचिव अजय सिंह, माकपा की सुखनाथ लोहरा, माले के भूलेश्वर केवट, मासस के सुशांतो, राजद के उपाध्यक्ष राजेश यादव, एसयूसीआई के जूलियस, किसान नेता सुकरा उरांव, बंधन उरांव, टीपू उरांव, छुम्मु उरांव सहित वामदल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.