ETV Bharat / city

Weather of Jharkhand: 2-4 डिग्री तक तापमान में हो सकती है गिरावट, बढ़ेगी कनकनी

author img

By

Published : Nov 23, 2021, 3:13 PM IST

Updated : Nov 23, 2021, 4:41 PM IST

आने वाले कुछ दिनों में झारखंडवासियों को कनकनी ठंड का करना सामना पड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 2-4 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है.

cold-will-increase-due-to-temperature-will-drop-by-2-4-degrees-in-jharkhand
झारखंड

रांचीः आगामी कुछ दिनों झारखंडवासियों को कड़ाके की ठंड (Cold in Jharkhand) का सामना करना पड़ेगा. क्योंकि अगले दो-चार दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची (Ranchi Meteorological Center) से मिली जानकारी के अनुसार तीन से चार डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. जिसकी वजह से झारखंड समेत तमाम जिलों में ठंड एक बार फिर से बढ़ने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में खूब सताएगी ठंड, कई राज्यों में न्यूनतम तापमान का टूटेगा रेकॉर्ड, जानिए क्यों ?

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद (Meteorological Center scientist Abhishek Anand) ने बताया है कि अगले तीन-चार दिनों तक मौसम बिल्कुल साफ रहेगा और शुष्क रहेगा. जिसकी वजह से प्रदेश के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी. इससे राजधानी रांची समेत लगभग सभी जिलों में लोगों को कनकनी ठंड सताएगी.

जानकारी देते मौसम वैज्ञानिक
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि अगले चार दिनों तक रांची में मौसम सामान्य रूप से शुष्क बना रहेगा. 23 नवंबर से लेकर 26 नवंबर तक आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. इसके साथ ही सुबह के वक्त में घना कोहरा भी कई इलाकों में देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी. तापमान में आयी गिरावट और रात में ओस गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. जिसकी वजह से सुबह और शाम के वक्त कनकनी बढ़ सकती है.

झारखंड में 2-4 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती
झारखंड में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा है. सबसे अधिक उच्चतम तापमान जमशेदपुर में 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गयी. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान रामगढ़ में 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गयी है.

Last Updated : Nov 23, 2021, 4:41 PM IST

For All Latest Updates

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.