ETV Bharat / city

भाजपा ने चलाया कुपोषण मुक्त भारत अभियान, महिलाओं को किया गया जागरूक

author img

By

Published : Apr 19, 2022, 8:12 PM IST

रांची में कुपोषण मुक्त भारत अभियान चलाया गया. अभियान के तहत महिला मोर्चा रांची महानगर ने लोअर चुटिया में पोषण अभियान चलाया. मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश उपस्थित रहे.

Malnutrition Free India Campaign
Malnutrition Free India Campaign

रांची: राजधानी में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी कुपोषण मुक्त भारत अभियान चला रही है. जिसके तहत पार्टी की महिला मोर्चा रांची महानगर द्वारा लोअर चुटिया में पोषण अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही. इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कुपोषण मुक्त भारत बनाने के लिए महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने पर जोर दिया. कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ, विधायक सी.पी.सिंह, विधायक नवीन जयसवाल, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 18 अप्रैल से कांग्रेस का सशक्तिकरण अभियान, मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम का गठन

पोषण आहार कराया जा रहा मुहैया: कार्यक्रम में पोषण आहार में महिलाओं को चना, बादाम, हॉर्लिक्स, बिस्कुट, अंडा और फल वितरित किया गया. इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पीएम मोदी के कुपोषण मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए लोगों को आगे आने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि पार्टी की महिला मोर्चा कार्यकर्ता आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से स्तनपान कराने वाली महिलाओं के अलावा बच्चों को पोषण आहार उपबब्ध करा रही हैं.

मां-बच्चा का पोषित होना जरूरी: रांची जिलाध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा कि मां और उनके बच्चे दोनों का पोषित होना मजबूत समाज के लिये आवश्यक है. पोषण अभियान की अध्यक्षता करते महिला मोर्चा रांची महानगर की अध्यक्ष अनिता वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी की सेविकाओं को पिछले 9 महिना से उनका पारिश्रमिक नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. वहीं, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि यह अभियान पूरे प्रदेश के सभी मंडलों में चलायी जा रही है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.