ETV Bharat / city

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में पदक जीतने वाले झारखंड के पहले बालक पहलवान बने आदित्य, बहरीन से लौटे रांची - Ranchi news

झारखंड के आदित्य अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में पदक जीतने वाले पहले बालक पहलवान बने हैं. बहरनी में आयोजित चैंपियनशित में कांस्य पदक जीतने के बाद बुधवार को आदित्य रांची लौटे तो कुश्ती संघ ने भव्य स्वागत किया.

Medal in International Wrestling
अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती में पदक
author img

By

Published : Jul 6, 2022, 10:02 PM IST

रांचीः बहरीन के मनामा में आयोजित अंडर-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में झारखंड के आदित्य कुमार ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने वाला आदित्य कुमार झारखंड के पहले बालक पहलवान भी बन गये हैं. आदित्य ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है. रांची लौटने पर आदित्य का भव्य स्वागत किया गया.

यह भी पढ़ेंः रांची में अंडर-15 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज, 28 राज्यों से हजारों रेसलर ले रहे हैं हिस्सा

अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले आदित्य कुमार ने पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन किया है. इस बार अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर आदित्य रांची लौटे हैं. बुधवार देर शाम आदित्य का झारखंड राज्य कुश्ती संघ की ओर से भव्य स्वागत किया गया. संघ के पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर आदित्य का स्वागत किया.

कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने कहा की विभिन्न खेल के साथ-साथ अब झारखंड के कुश्ती खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय पटल पर दो-दो हाथ कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि आदित्य इसका उदाहरण है. आदित्य ने देश की झोली में मेडल भी डाला है. उन्होंने कहा कि आदित्य कुमार झारखंड के पहले पदक जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय पहलवान हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी कई पहलवान अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए तैयार हो रहे हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.