ETV Bharat / city

झरिया के मैदान में सिंह मेंसन और रघुकुल फिर होंगे आमने सामने, रघुकुल ने सिंह मेंशन को दिया बड़ा झटका

author img

By

Published : Nov 7, 2019, 11:20 PM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सिंह मेंशन और रघुकुल झरिया के मैदान में आमने सामने होगा. जनता मजदूर संघ कुंती गुट के वरिष्ठ नेता केडी पांडेय और अब्दुल करीम अंसारी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ जनता मजदूर संघ बच्चा गुट में शामिल हो हुए.

सिंह मेंशन को दिया बड़ा झटका

धनबाद: सिंह मेंशन की शुरुआत मजदूर राजनीति से ही हुई थी. सिंह मेंशन और झरिया में सिंह मेंशन का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले विधायक स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह मजदूर राजनीति से ही अपने राजनीति में आये थे. उन्होंने जनता मजदूर संघ की स्थापना की थी. बीते समय में जनता मजदूर संघ दो गुटों में बंट गया. एक परिवार कहा जाने वाला परिवार दो गुटों में बंट गया एक का नाम सिंह मेंशन और दूसरे का नाम रघुकुल हो गया.

सिंह मेंशन को दिया बड़ा झटका

धनबाद में फिर एक ही परिवार के सदस्यों के बीच हत्याओं का दौर भी चला. जिसमें स्वर्गीय नीरज सिंह की हत्या के आरोप में झरिया से निवर्तमान विधायक संजीव सिंह आज जेल में बंद है. आज उनकी पत्नी झरिया से चुनाव मैदान में लड़ने की तैयारी कर चुकी है.

चुनाव ही एक ऐसा वक्त है जहां पर बड़ा उलटफेर देखने को मिलता है. जनता मजदूर संघ की रीढ कहे जाने वाले केडी पांडे जो शुरू से ही सूर्य देव सिंह के साथ थे और सिंह मेंशन के साथ थे. उन्होंने अपना पाला बदल लिया और रघुकुल की टीम में शामिल हो गए. उन्होंने झरिया विधानसभा में इस बार होने वाले चुनाव में स्वर्गीय नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह को समर्थन देने का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि वह हमेशा से सत्य के साथ में है और नीरज सिंह की हत्या गलत हुई थी.

ये भी पढ़ें- पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की जमानत याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने मांगी केस डायरी

वहीं, जनता मजदूर संघ कुंती गुट के वरिष्ठ नेता केडी पांडेय और अब्दुल करीम अंसारी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ जनता मजदूर संघ बच्चा गुट में शामिल हो गए. जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के महामंत्री बच्चा सिंह ने सभी को फूल माला पहनाकर अपने परिवार में आदर सम्मान पूर्वक शामिल किया और संघ की सदस्यता दिलाई. प्रेस वार्ता कर ये जानकारी दी गई. मौके पर पूर्व नगर विकास मंत्री बच्चा सिंह और पूर्णिमा नीरज सिंह, हर्ष सिंह, जनता मजदूर संघ के कार्यकर्ता मौजूद थे.

Intro:सिंह मेंशन और रघुकुल एक बार फिर होंगे झरिया के मैदान में आमने-सामने आज रघुकुल ने दिया सिंह मेंशन को बड़ा झटका.

धनबाद: सिंह मेंशन की शुरुआत मजदूर राजनीति से ही हुई थी.सिंह मेंशन और झरिया में सिंह मेंशन का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले विधायक स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह मजदूर राजनीति से ही अपने राजनीति में आये थे.उन्होंने जनता मजदूर संघ की स्थापना की थी.बीते समय में जनता मजदूर संघ दो गुटों में बट गया. एक परिवार कहां जाने वाला परिवार दो गुटों में बट गया एक का नाम सिंह मेंशन और दूसरे का नाम रघुकुल हो गया.

Body:धनबाद में फिर एक ही परिवार के सदस्यों के बीच हत्याओं का दौर भी चला जिसमें स्वर्गीय नीरज सिंह के हत्या के आरोप में झरिया से निवर्तमान विधायक संजीव सिंह आज जेल में बंद है. आज उनकी पत्नी झरिया से चुनाव मैदान में लड़ने की तैयारी कर चुकी है.

चुनाव ही एक ऐसा वक्त है जहां पर बड़ा उलटफेर देखने को मिलता है. जनता मजदूर संघ की रीढ कहे जाने वाले के डी पांडे जो शुरू से ही सूर्य देव सिंह के साथ थे और सिंह मेंशन के साथ थे. आज उन्होंने अपना पाला बदल लिया और रघुकुल की टीम में शामिल हो गए. उन्होंने झरिया विधानसभा में इस बार होने वाले चुनाव में स्वर्गीय नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह को समर्थन देने का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि वह हमेशा से सत्य के साथ में है और नीरज सिंह की हत्या गलत हुई थी.

आपको बता दें कि जनता मजदूर संघ कुंती गुट के वरिष्ठ नेता के डी पांडेय और अब्दुल करीम अंसारी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ जनता मजदूर संघ बच्चा गुट में शामिल हो गए.वही जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट)के महामंत्री बच्चा सिंह ने सभी को फूल माला पहनाकर अपने परिवार में आदर सम्मान पूर्वक शामिल किया, एवं संघ की सदस्यता दिलाई.प्रेस वार्ता कर ये जानकारी दी गयी.मोके पर पूर्व नगर विकास मंत्री बच्चा सिंह और पूर्णिमा नीरज सिंह, हर्ष सिंह, जनता मजदूर संघ के कार्यकर्ता मौजूद थे.

Conclusion:अब ऐसे में झरिया विधानसभा का चुनाव दिलचस्प हो गया है. क्योंकि, अपने चचेरे भाई की हत्या के आरोप में झरिया के निवर्तमान विधायक संजीव सिंह जेल में बंद है और उनकी पत्नी रागिनी सिंह चुनाव मैदान में रहेंगी. वहीं दूसरी तरफ संजीव सिंह के चचेरे भाई और स्वर्गीय नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह भी झरिया के मैदान में होंगी.अब दोनों गौतनी की आपसी लड़ाई क्या रंग लाती है और भाजपा या कांग्रेस झरिया में किसे सफलता मिलती है आने वाले वक्त में ही पता चल पाएगा.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.