ETV Bharat / briefs

लातेहारः भाजपाइयों ने जलाई लैंड म्यूटेशन बिल की प्रतियां, जताया विरोध - लैंड म्यूटेशन बिल

लातेहार में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लैंड म्यूटेशन बिल का विरोध करते हुए जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में बिल की प्रतियां जलाई. इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की.

Bjp protest against Land mutation bill in latehar
लैंड म्यूटेशन बिल की प्रतियां जलाते बीजेपी कार्यकर्ता
author img

By

Published : Sep 20, 2020, 7:07 PM IST

लातेहारः झारखंड सरकार की ओर से प्रस्तावित लैंड म्यूटेशन बिल का विरोध करते हुए भाजपाइयों ने रविवार को लातेहार जिला मुख्यालय में बिल की प्रतियां जलाई. भाजपाइयों ने इस दौरान झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की. दरअसल, झारखंड सरकार ने राज्य में नए भूमि नामांतरण अधिनियम को लागू करवाने के लिए यह कानून बनाने का प्रस्ताव दिया है. लेकिन इस बिल के खिलाफ भाजपाइयों ने सरकार के विरोध आक्रामक तेवर अपना लिया है.

ये भी पढ़ें-लग्जरी वाहनों में राजनीतिक दल का झंडा लगाकर करता था शराब की तस्करी, छापेमारी में हथियार समेत भारी मात्रा में शराब बरामद

सभी प्रखंडों में जलायी गयी बिल की प्रतियां

भाजपाइयों ने लातेहार जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रदर्शन करते हुए लैंड म्यूटेशन बिल की प्रतियों को जलाया. इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लाल प्रतुल्य नाथ शाहदेव, भाजपा नेता राजन तिवारी, राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि झारखंड सरकार यह बिल मात्र भूमि माफियाओं को लाभ देने के लिए ला रही है.

इस अध्यादेश के लागू होने के बाद झारखंड के आम लोग बुरी तरह परेशान हो जाएंगे. जमीन का अधिकार पूरी तरह सरकारी बाबूओं के हाथों में चला जाएगा, जिसके खिलाफ न्यायालय में अपील भी करने का अधिकार आम भू-धारकों को नहीं हो पाएगा. ऐसे में पूरे प्रदेश में जमीन के मामले में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी बातों को मानते हुए इस अध्यादेश को रद्द नहीं करती है तो सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया जाएगा.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.