ETV Bharat / bharat

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें कहां-कहां दिखेगा, भारत में क्या है समय

author img

By

Published : Apr 29, 2022, 6:38 PM IST

Updated : Apr 30, 2022, 6:49 AM IST

साल 2022 का पहला सूर्यग्रहण को देखने के लिए बेताब भारत के खगोल प्रेमी इस अद्भुत घटना को नहीं देख पाएंगे क्योंकि भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा. इस सूर्य ग्रहण के बारे में उज्जैन के जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने और भी बहुत कुछ बताया. पढ़ें पूरी खबर..

first solar eclipse of 2022
2022 का पहला सूर्यग्रहण

इंदौर: सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा की चाल दुनियाभर के खगोल प्रेमियों को आज (30 अप्रैल) आंशिक सूर्यग्रहण का दृश्य दिखाएगी. हालांकि, उस वक्त भारत में रात होने के कारण देश में साल का यह पहला ग्रहण नजर नहीं आएगा. उज्जैन की प्रतिष्ठित शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया, 'भारतीय मानक समय के मुताबिक आंशिक सूर्यग्रहण की शुरुआत 30 अप्रैल और 1 मई के बीच रात 12 बजकर 15 मिनट और तीन सेकंड पर होगी और यह रात दो बजकर 11 मिनट व दो सेकंड पर अपने चरम पर पहुंचेगा.'

यह भी पढ़ें- 30 अप्रैल को शनिश्चरी अमावस्या पर लग रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए शुभ-अशुभ

उन्होंने बताया कि ग्रहण के चरम पर सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा कुछ इस तरह आ जाएगा कि पृथ्वीवासियों को सौरमंडल का मुखिया सूर्य 63.9 प्रतिशत ढंका नजर आएगा. गुप्त ने बताया कि आंशिक सूर्यग्रहण भारतीय मानक समय के मुताबिक एक मई को तड़के चार बजकर सात मिनट व पांच सेकंड पर खत्म होगा. उन्होंने यह भी बताया कि यह अद्भुत खगोलीय घटना दक्षिणी अमेरिका के दक्षिणी भाग, आंतरिक उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी प्रशांत महासागर और दक्षिणी अटलांटिक महासागर क्षेत्र में देखी जा सकेगी.

(पीटीआई-भाषा)

Last Updated : Apr 30, 2022, 6:49 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.