ETV Bharat / bharat

धरने के बाद हिरासत में लिए गए यशवंत सिन्हा, बाद में दिल्ली पुलिस ने छोड़ा

author img

By

Published : May 18, 2020, 2:31 PM IST

Updated : May 18, 2020, 9:54 PM IST

दिल्ली पुलिस ने पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को हिरासत में ले लिया है. खुद यशवंत सिन्हा ने इस बाबत ट्वीट कर जानकारी दी है. इससे पहले प्रवासी मजदूरों की समस्या को लेकर दिल्ली के राजघाट पर पूर्व केंद्रीय वित मंत्री यशवंत सिन्हा धरने पर बैठे थे. इस दौरान उन्होंने ईटीवी भारत से खास बातचीत भी की थी.

etvbharat
धरने पर बैठे यशवंत सिन्हा

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को हिरासत में ले लिया. बाद में दिल्ली पुलिस ने सभी लोगों को रिहा कर दिया.

यशवंत समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी या हिरासत के संदर्भ में डीसीपी संजय भाटिया ने कहा था कि अभी इनसे थाने में बातचीत चल रही है. फिलहाल पुलिस ने इनकी कोई गिरफ्तारी नहीं की है. उन्हें केवल प्रदर्शन वाली जगह से हटाकर थाने लाया गया है. बातचीत के बाद यह तय किया जाएगा कि उन्हें गिरफ्तार करना है या नहीं.

हालांकि, इससे पहले खुद यशवंत सिन्हा ने इस बाबत ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

yashwant sinha
यशवंत सिन्हा का ट्वीट

इससे पहले सिन्हा ने केंद्र सरकार से मिले आर्थिक पैकेज और प्रवासी मजदूरों की समस्या को लेकर राजघाट पर पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा धरने पर बैठ गए थे. धरने के दौरान यशवंत सिन्हा ने ईटीवी भारत से कहा कि अगर भारत सरकार चाहे और इच्छाशक्ति के साथ काम करें तो 24 घंटे के अंदर सभी मजदूर अपने घर सम्मान के साथ रवाना हो सकते हैं.

etvbharat
धरने पर बैठे यशवंत सिन्हा

वहीं केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 21 लाख के पैकेज के बारे में यशवंत सिन्हा ने कहा कि यह बईमानी है क्योंकि मजदूरों को कुछ भी नहीं मिला है. भारत सरकार और राज्य सरकार को मिलकर ये इंतेजाम करना चाहिए, सभी मजदूरों को सम्मान के साथ उनके घर पहुंचाया जाए.

वहीं मनरेगा पैकेज के बारे में इच्छा जाहिर करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि ये अच्छी बात होगी अगर मजदूरों को अपने-अपने गांव में पहुंचकर काम मिल जाएगा और वह बेरोजगार न रहें.

Last Updated : May 18, 2020, 9:54 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.