ETV Bharat / bharat

बिहार और असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, मरने वालों की संख्या 209 हुई

भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से असम और बिहार में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसके अतिरिक्त बाढ़ से करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं. देखें आंकड़े...

author img

By

Published : Jul 29, 2019, 10:25 AM IST

बाढ़ के बाद के हालात

पटना/गुवाहाटी: बिहार और असम में बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 209 हो गई. दोनों प्रदेशों में बाढ़ के कारण 1.06 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं.

बिहार में, बाढ़ से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है. इसकी वजह से 85 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. हालांकि, लगातार दूसरे दिन मृतकों की संख्या 127 बनी रही.

देखें वीडियो

राज्य के सबसे बुरी तरह से प्रभावित जिलों में दरभंगा शामिल है, जहां अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. इस महीने के शुरू में नेपाल के तराई क्षेत्र में मूसलाधार बारिश की वजह से बिहार में बाढ़ आई है.

etvbharat
बिहार में बाढ़ से डूबे गांव

दरभंगा जिले में हायाघाट के पास एक रेलवे पुल के नीचे जल स्तर बढ़ कर खतरे के निशान के ऊपर चला गया. इसके बाद पूर्वी मध्य रेलवे को दरभंगा-समस्तीपुर खंड पर ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा.

वहीं असम में, बारपेटा जिले में एक और व्यक्ति की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़ कर 82 हो गई है.

etvbharat
बाढ़ के कारण करोड़ों लोग प्रभावित

पढ़ें-बिहार और असम में बाढ़ का कहर, 1.15 करोड़ लोग प्रभावित

असम के 56 राजस्व क्षेत्रों के 1,716 गांवों के 21.68 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. राज्य में ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

Intro:Body:

 Print

पीटीआई-भाषा संवाददाता 0:21 HRS IST

  • बिहार और असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, मरने वालों की संख्या 209 हुई

पटना/गुवाहाटी 28 जुलाई (भाषा) बिहार और असम में बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़ कर 209 हो गई। दोनों प्रदेशों में बाढ़ के कारण 1.06 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।

बिहार में, बाढ़ से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। इसकी वजह से 85 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि, लगातार दूसरे दिन मृतकों की संख्या 127 बनी रही। 

राज्य के सबसे बुरी तरह से प्रभावित जिलों में दरभंगा शामिल है, जहां अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इस महीने के शुरू में नेपाल के तराई क्षेत्र में मूसलाधार बारिश की वजह से बिहार में बाढ़ आई है। 

दरभंगा जिले में हायाघाट के पास एक रेलवे पुल के नीचे जल स्तर बढ़ कर खतरे के निशान के ऊपर चला गया। इसके बाद पूर्वी मध्य रेलवे को दरभंगा-समस्तीपुर खंड पर ट्रेनों का परिचालन रोकना पड़ा।

वहीं असम में, बारपेटा जिले में एक और व्यक्ति की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़ कर 82 हो गई है।

असम के 56 राजस्व क्षेत्रों के 1,716 गांवों के 21.68 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

राज्य में ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.