ETV Bharat / state

मुख्य सचिव ने किया वन अग्नि सुरक्षा अभियान का शुभारंभ, वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना - शिमला

मुख्य सचिव ने किया वन अग्नि सुरक्षा अभियान का शुभारंभ, वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव ने किया वन अग्नि सुरक्षा अभियान का शुभारंभ
author img

By

Published : Mar 22, 2019, 8:55 PM IST

शिमला: मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने प्रदेश सचिवालय में 9 दिनों तक चलने वाले वन अग्नि सुरक्षा अभियान का शुभारंभ किया और वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया.

मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने कहा कि अभियान के दौरान वन प्रचार टीम विभिन्न चार रूटों में जाकर प्रदेश की जनता को आग से वनों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी. उन्होंने कहा कि 64 वन रेंजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें नुक्कड़ नाटक, प्रदर्शनियों व प्रचार सामग्री के माध्यम से वनों में लगने वाली आग की रोकथाम की जानकारी दी जाएगी.

Chief Secretary BK Agrawal
मुख्य सचिव बीके अग्रवाल

मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने कहा कि वनों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय समुदायों, गैर-सरकारी संगठनों व संबधित विभागों को वन अग्निशमन बल में शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान में त्वरित वन-अग्निशमन बल के 13500 सदस्य हैं. इसके अतिरिक्त 80 संवेदनशील वन क्षेत्रों में वन अधिकारियों व विषय विशेषज्ञों द्वारा आम लोगों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा.

मुख्य सचिव ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वे वनों में लगने वाली आग की रोकथाम में सक्रिय सहयोग दें, ताकि प्राकृतिक संपदा व जानमाल को होने वाले नुकसान को रोका जा सके. इस अवसर पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय कुमार, वन बल प्रमुख राकेश सूद, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल वित्त संजय सूद तथा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.

मुख्य सचिव ने किया वन अग्नि सुरक्षा अभियान का शुभारम्भ

मुख्य सचिव बी.के. अग्रवाल ने प्रदेश सचिवालय से प्रदेश में 9 दिनों तक चलने वाले वन अग्नि सुरक्षा अभियान का शुभारम्भ किया. उन्होंने वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर इस अभियान की शुरूआत की.

मुख्य सचिव ने कहा कि अभियान के दौरान वन प्रचार टीमे विभिन्न चार रूटों में जाकर प्रदेश की जनता को आग से वनों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी. उन्होंने कहा कि 64 वन रेंजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें नुक्कड़ नाटक, प्रदर्शनियों तथा प्रचार सामग्री के माध्यम से वनों में लगने वाली आग की रोकथाम की जानकारी प्रदान की जाएगी।  

उन्होंने कहा कि वनों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय समुदायों, गैर-सरकारी संगठनों तथा सम्बन्धित विभागों को वन अग्निशमन बल में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में त्वरित वन-अग्निशमन बल के 13500 सदस्य हैं। इसके अतिरिक्त 80 संवेदनशील वन क्षेत्रों में वन अधिकारियों तथा विषय विशेषज्ञों द्वारा आम लोगों के साथ विचार विमर्श किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वे वनों में लगने वाली आग की रोकथाम में सक्रिय सहयोग दे ताकि प्राकृतिक संपदा तथा जानमाल को होने वाले नुकसान को रोका जा सके। इस अवसर पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय कुमार, वन बल प्रमुख राकेश सूद, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल वित्त संजय सूद तथा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.