ETV Bharat / state

CM जयराम ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्विटर और फोन से माध्यम से उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही प्रदेश के कई नेता भी उन्हें बधाई दे रहे हैं.

author img

By

Published : Jun 23, 2020, 11:52 AM IST

CM Jairam wishes former Chief Minister Virbhadra Singh on the occasion of his birthday
CM जयराम ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

शिमला: हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया है. वीरभद्र सिंह के निजी आवास हॉलीलॉज पर उनके शुभचिंतकों का आना शुरू हो गया है. वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर उन्हें हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने भी शुभकामनाएं दी हैं.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्विटर और फोन से माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बधाई दी. सीएम ने टवीट कर कहा कि मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ. इसी तरह प्रदेश भर के नेताओं ने उन्हें शुभकामना संदेश दिए हैं.

  • हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री वीरभद्र सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

    ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/KzBGDnDaDL

    — Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) June 23, 2020 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

कोरोना संकट को चलते पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह सादगी के साथ ही जन्मदिन मनाएंगे. लोगों से जन्मदिन की बधाई फोन पर देने की अपील की गई है. हर साल उनके जन्मदिन पर प्रदेश भर से लोग उन्हे शुभकामनाएं देने पहुंचते हैं, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजा वीरभद्र के प्रशंसकों को फोन के माध्यम से ही शुभकामनाएं देने का आग्रह किया गया है.

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आज 86 साल के हो गए हैं. वीरभद्र सिंह का जन्मदिन 23 जून सन 1934 को हुआ था. हिमाचल की राजनीति का जिक्र वीरभद्र सिंह के बिना अधूरा माना जाता है. पांच दशक से भी अधिक समय से राजनीति में सक्रिय वीरभद्र सिंह को बेझिझक हिमाचल के राजनीतिक साम्राज्य का राजा कहा जा सकता है.

6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह

वीरभद्र सिंह प्रदेश के छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. वीरभद्र सिंह ने पहली बार वर्ष 1962 में लोकसभा का चुनाव लड़ा और 25 साल की उम्र में लोकसभा पहुंचे. उसके बाद 1967 और 1971 के में भी जीत दर्ज की. 1976 और 1977 के बीच वीरभद्र सिंह को केंद्र में पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में उपमंत्री बनाया गया.

1980 में वीरभद्र सिंह ने फिर चुनाव लड़ा और सांसद चुने गए. उन्हें इस दौरान केंद्र में राज्य उद्योग मंत्री बनाया गया. इसके बाद वीरभद्र सिंह ने प्रदेश राजनीति की. 1983 में वह जुब्बल - कोटखाई सीट से उपचुनाव जीते और प्रदेश के मुख्यमंत्री बने.

ये भी पढ़ें: अब भी जोशीले हैं राजनीति के ये 'राजा', लाल बहादुर शास्त्री लाए थे राजनीति में

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.