ETV Bharat / state

नारी शक्ति से BJP होगी और मजबूत! इस खास मुहिम को लेकर शनिवार को प्रदेश महिला मोर्चा की बैठक - महिला मोर्चा

बीजेपी महिला मोर्चा की बैठक शनिवार सुबह 11 बजे सर्किट हाउस बिलासपुर में होगी. बैठक में मुख्य रूप से महिलाओं को महिला मोर्चा से जोड़ने व डिजीटल सदस्य बनाने को लेकर चर्चा होगी.

महिला मोर्चा
author img

By

Published : Jul 25, 2019, 8:33 AM IST

Updated : Jul 25, 2019, 10:04 AM IST

शिमला: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा की बैठक शनिवार सुबह 11 बजे बिलासपुर में होगी. बैठक का विषय संगठनात्मक गतिविधियां और उपचुनावों की रणनीति पर होगा.

प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की बैठक 26 जुलाई सायं 6 बजे होगी. वहीं, प्रदेश पदाधिकारियों के अतिरिक्त स्थाई आमंत्रित, विशेष आमंत्रित सदस्य, जिला के अध्यक्षों व जिलों के सदस्यता अभियान प्रभारियों की बैठक 27 जुलाई सुबह 11 बजे सर्किट हाउस बिलासपुर में होगी.

उन्होंने कहा कि बैठक में भाजपा सदस्यता अभियान को गति देना और महिलाओं को महिला मोर्चा से जोड़ने व डिजीटल सदस्य बनाने को लेकर मुख्य रूप से चर्चा होगी. इसी के साथ कमल वाहिनी की समीक्षा भी की जाएगी.

ये भी पढ़े: किन्नौर में वृक्षारोपण अभियान का हुआ समापन, 57 हेक्टेयर भूमि में लगाए गए 62 हजार पौधे

बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और संगठन महामंत्री पवन राणा विषेश तौर पर उपस्थित होंगे.

Intro:भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा की बैठक शनिवार को होगी। बैठक बिलासपुर में होना तय हुआ है। बैठक में जहां संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा होगी। वहीं उपचुनावों को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी। प्रदेश महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष धनेशवरी ठाकुर ने कहा कि बैठक 27 जुलाई को होगी। Body:उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की बैठक सांय 6 बजे होगी तो वहीं शनिवार 27 जुलाई को प्रदेश पदाधिकारियों के अतिरिक्त स्थाई आमंत्रित, विशेष आमंत्रित सदस्य, जिला के अध्यक्षों व जिलों के सदस्यता अभियान प्रभारियों की बैठक सुबह 11 बजे नजदीक सर्कट हाउस बिलासपुर में होगी। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सती तथा भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा भी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में भाजपा सदस्यता अभियान पर्व को गति देने को लेकर भी चर्चा होगी। इसी के साथ कमल वाहिनी की भी समीक्षा की जाएगी। महिलाओं को महिला मोर्चा में जोड़ने के लिए तथा डिजीटल सदस्य बनाने के लिए भी बैठक में दिशानिर्देश दिए जाएंगे।Conclusion:
Last Updated : Jul 25, 2019, 10:04 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.