ETV Bharat / state

लाहौल के गोंदला गांव में हिमस्‍खलन, कोई जानी नुकसान नहीं

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्‍पीति में दो दिन हुई बर्फबारी के बाद हिमस्‍खलन का खतरा बढ़ गया है. चंद्रा घाटी में गोंदला गांव के सामने वाली पहाड़ी में भारी हिमस्खलन हुआ है.

author img

By

Published : Apr 18, 2021, 2:29 PM IST

Avalanche in Gondla village of Lahaul
लाहौल के गोंदला गांव में हिमसखलन

लाहौल स्पीतिः हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्‍पीति में दो दिन हुई बर्फबारी के बाद हिमस्‍खलन का खतरा बढ़ गया है. चंद्रा घाटी में गोंदला गांव के सामने वाली पहाड़ी में भारी हिमस्खलन हुआ है. हिमस्खलन होने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन चंद्रा नदी का बहाव कुछ देर के लिए रुक गया.

वीडियो.

हिमस्खलन की आशंका बढ़ी

ताजा बर्फबारी के बाद लाहौल घाटी में हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है. केलांग सिस्सू में तीन इंच से अधिक बर्फबारी हुई है जबकि दारचा में दो इंच हिमपात हुआ है. घाटी के समस्त ऊंचे ग्रामीण क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है. इससे किसानों की दिक्कत बढ़ गई है. लाहौल घाटी के समस्त पहाड़ बर्फ से लद गए हैं.

ग्रामीण राजीव व दोरजे ने बताया कि आज 11 बजे के करीब गोंदला के सामने वाली पहाड़ी में हिमस्खलन हुआ. उन्होंने कहा कि हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन ताजा बर्फबारी के बाद बढ़ी हिमस्खलन की आशंका से ग्रामीण चिंतित हैं.

ये भी पढ़ें: आरोप: अस्पताल में बेड पर तड़पता रहा बच्चा, डॉक्टर शराब के नशे में रहा मदहोश

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.