ETV Bharat / state

'देवी देवताओं के नाम पर वोट मांग रही BJP, वीरभद्र व सुखराम एकजुट हैं भाजपा के झांसे में न आएं कार्यकर्ता'

author img

By

Published : Apr 21, 2019, 11:32 PM IST

विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी चेतावनी दी कि वे जनता को सुखराम व वीरभद्र सिंह के अलग होने का गलत प्रचार ना करें.

विक्रमादित्य सिंह

कुल्लू: कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के चुनावी प्रचार में पहुंचे शिमला ग्रामीण के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने भी भाजपा पर जमकर हमला बोला. विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर देवी देवताओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया.

विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी चेतावनी दी कि वे जनता को सुखराम व वीरभद्र सिंह के अलग होने का गलत प्रचार ना करें. चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा पहले से ही देवी देवताओं के नाम पर राजनीति करती आई है. जो समाज के लिए एक अच्छा संदेश नहीं है. उन्होंने बिना नाम लिए हुए कुल्लू भाजपा के एक नेता पर तंज कसते हुए कहा कि वह भी देवी देवताओं के नाम पर राजनीति करने के लिए जनता के बीच जाने जाते हैं. उन्होंने कहा कि वह नेता जब भी चुनाव आते हैं तो वे देवी देवताओं के दरबार में पहुंच जाते हैं और लोगों को भी देवी देवताओं के नाम पर गुमराह कर उनसे वोट मांगते हैं. आज जनता को ऐसे लोगों से बचने की जरूरत है ताकि वह एक ईमानदार प्रत्याशी के पक्ष में अपना मतदान करें.

विक्रमादित्य सिंह

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी चेताते हुए कहा कि वह जनता के बीच वीरभद्र सिंह व सुखराम शर्मा के बारे में गलत प्रचार ना करें. उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बदले जनता के बीच पहुंचे हैं और जनता को भी बताना चाहते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पंडित सुखराम के बीच उनका कोई भी आपसी मनमुटाव नहीं है. दोनों ही परिवार मिलकर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपना पूरा जीवन हिमाचल के विकास को समर्पित किया है और अभी भी वे कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित करने के लिए जनता के बीच जा रहे हैं.

Intro:देवी देवताओं के नाम पर वोट मांग रही भाजपा: विक्रमादित्य
वीरभद्र व सुखराम एकजुट, भाजपा के झांसे में न आए कार्यकर्ता

Body:कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के चुनावी प्रचार में पहुंचे शिमला ग्रामीण के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने भी भाजपा पर जमकर हमला बोला। विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर देवी देवताओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। वही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी चेतावनी दी कि वे जनता को सुखराम व वीरभद्र सिंह के अलग होने का गलत प्रचार ना करें। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा पहले से ही देवी देवताओं के नाम पर राजनीति करती आई है। जो समाज के लिए एक अच्छा संदेश नहीं है। उन्होंने बिना नाम लिए हुए कुल्लू भाजपा के एक नेता पर तंज कसते हुए कहा कि वह भी देवी देवताओं के नाम पर राजनीति करने के लिए जनता के बीच जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह नेता जब भी चुनाव आते हैं। तो वे देवी देवताओं के दरबार में पहुंच जाते हैं और लोगों को भी देवी देवताओं के नाम पर गुमराह कर उनसे वोट मांगते हैं। आज जनता को ऐसे लोगों से बचने की जरूरत है ताकि वह एक ईमानदार प्रत्याशी के पक्ष में अपना मतदान करे।

Conclusion:वहीं उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी चेताते हुए कहा कि वह जनता के बीच वीरभद्र सिंह व सुखराम शर्मा के बारे में गलत प्रचार ना करें। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बदले जनता के बीच पहुंचे हैं और जनता को भी बताना चाहते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पंडित सुखराम के बीच उनका कोई भी आपसी मनमुटाव नहीं है। दोनों ही परिवार मिलकर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपना पूरा जीवन हिमाचल के विकास को समर्पित किया है और अभी भी वे कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित करने के लिए जनता के बीच जा रहे हैं।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.