ETV Bharat / state

कुल्लू की देव संस्कृति से रूबरू हुए नागालैंड व असम के लोग, देवी हिडिम्बा के किए दर्शन

author img

By

Published : May 15, 2023, 7:24 PM IST

जिला कुल्लू के ओल्ड मनाली में आज माता हिडिम्बा का जन्मोत्सव पर नागालैंड व असम से आए डिमासा समुदाय के लोग कुल्लू की देव संस्कृति से परिचित हुए. इस दौरान इन्होंने माता हिडिम्बा का आशीर्वाद लिया और सुख समृद्धि की कामना की. डिमासा समुदाय के लोग माता हिडिम्बा से मिल कर भावुक हो गए.

People of Nagaland and Assam see Dev Culture of Kullu.
कुल्लू की देव संस्कृति से रूबरू हुए नागालैंड व असम के लोग.

कुल्लू: जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के ओल्ड मनाली गांव में जहां आज माता हिडिम्बा का जन्मोत्सव मनाया गया तो वहीं, नागालैंड व असम से आए डिमासा समुदाय के लोग भी कुल्लू की अद्भुत देव संस्कृति से रूबरू हुए. इस दौरान ऋषि मनु के देवालय में देवी हिडिम्बा के रथ को तैयार करते समय आयोजित देव विधि कार्यक्रम में यह लोग भी शामिल हुए और सभी लोगों ने माता हिडिम्बा से सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया.

देवी हिडिम्बा ने डिमासा समुदाय के लोगों से की बात: देव कार्यक्रम देख नागालैंड व असम के लोग बहुत उत्साहित हुए. देवी के गुर से अपनी भाषा बोलते सुन यह लोग भावुक हो गए. माता के गुर ने नागालैंड और असम की भाषा में बातचीत की ओर सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया. लगभग दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में माहौल भावुकता भरा हो गया. माता ने सब ठीक रहने की बात करते हुए उन्हें कहा कि भविष्य की चिंता न करें वह हर समय उनके साथ हैं. इस दौरान कुल्लू के राजा महेश्वर सिंह भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी राजदादी माता हिडिम्बा के अनुयायी नागालैंड व असम में भी हैं.

देवी हिडिम्बा को देख भावुक हुए डिमासा समुदाय के लोग: हिमगिरी कल्याण आश्रम नागालैंड की अध्यक्ष ने कहा कि सभी ने माता हिडिम्बा से सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया और देव प्रतिनिधियों से संस्कृति पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि यहां आकर सभी लोग भावुक हो उठे. आशीर्वाद पाकर सभी अपने को सौभाग्यशाली समझ रहे हैं. उन्होंने बताया कि डिमासा समुदाय के लोग हर साल माता हिडिम्बा के दर्शन करने आते रहेंगे और संस्कृति का आदान प्रदान करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली के लोग बहुत अच्छे हैं और मिलनसार हैं. सभी से जो प्यार उन्हें मिला है वह उन्हें हमेशा याद रहेगा.

हिमगिरी कल्याण आश्रम हिमाचल के अध्यक्ष ने जताया आभार: हिमगिरी कल्याण आश्रम हिमाचल के अध्यक्ष राम ठाकुर ने कहा कि नागलैंड व असम से आए लोगों की यात्रा को सफल बनाने में नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर सहित सभी का सहयोग मिला है, जिसके लिए वह सबका आभार प्रकट करते हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से देश की एकता को बल मिलता है.

ये भी पढ़ें: शक्तिशाली देवियों में से एक हैं माता हिडिम्बा, दर्शन मात्र से देवी हर कामना करती हैं पूर्ण

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.