ETV Bharat / state

सुजान सिंह पठानिया का हुआ अंतिम संस्कार, हजारों की भीड़ में हर चेहरा था गमगीन

author img

By

Published : Feb 13, 2021, 2:43 PM IST

सुजान सिंह पठानिया का शनिवार को उनके पैतृक गांव मंझार में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. विधायक के पुत्र भवानी पठानिया ने उन्हें मुखाग्नि दी. सुजान सिंह पठानिया का जन्म लाहौर में हुआ था. वो सात बार विधायक और दो बार कैबिनेट मंत्री रहे थे.

सुजान सिंह पठानिया का अंतिम संस्कार
सुजान सिंह पठानिया

कांगड़ा: फतेहपुर से विधायक सुजान सिंह पठानिया का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक गांव मंझार में राजकीय सम्मान के साथ किया गया. पुलिस जवानों की टुकड़ी और कांग्रेस सेवादल ने सलामी देकर उन्‍हें अंतिम विदाई दी.

विधायक के पुत्र भवानी पठानिया ने उन्हें मुखाग्नि दी. हजारों की संख्या में लोग सुजान सिंह पठानिया के अंतिम संस्कार में पहुंचे.सुजान सिंह पठानिया की अंतिम यात्रा में कांग्रेस के दर्जनों नेता, भाजपा के मंत्रियों सहित विधायक व हजारों लोगों ने नम आंखों से सुजान सिंह को अंतिम विदाई दी. उनके अंतिम संस्कार में शामिल हर चेहरा मायूस और गमगीन दिखा.

सुजान सिंह पठानिया
अंतिम संस्कार में पहुंचे कांग्रेस नेता

अंतिम यात्रा में वन मंत्री राकेश पठानिया, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, विधायक राजेश ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, विक्रम जरियाल, पूर्व मंत्री जीएस बाली, पूर्व विधायक मनोहर धीमान,पूर्व मंत्री हरवंस राणा, नेता विक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, चंद्र कुमार,विपल्व ठाकुर, अजय महाजन, कुलदीप सिंह राठौर, केवल सिंह पठानिया, सुधीर शर्मा, आशीष बुटेल, यादविंद्र गोमा,आशा कुमारी, पूर्व सांसद राजन सुशांत, अरुण धूमल, कृपाल परमार, पवन काजल, संजय रत्न, उपायुक्‍त राकेश प्रजापति, पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन समेत कई लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

सुजान सिंह पठानिया
अंतिम संस्कार में पहुंचे कांग्रेस नेता

सुजान सिंह पठानिया का निधन, जानिए लाहौर में पैदा होने से लेकर हिमाचल विधानसभा तक पहुंचने का सफर

बता दें कि पिछले कल सुजान सिंह पठानिया का 78 साल की उम्र में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था. सुजान सिंह पठानिया का जन्म लाहौल में हुआ था. वो सात बार विधायक और दो बार कैबिनेट मंत्री रहे थे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.