ETV Bharat / state

19 जनवरी को कांगड़ा प्रवास पर रहेंगे सीएम सुक्खू, 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम में होंगे शामिल

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 जनवरी को कांगड़ा जिला के प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान सीएम सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में शामिल होंगे. जहां वो लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे. इसके अलावा सीएम सुक्खू एक लिंक रोड और दो ब्रिज का लोकार्पण करेंगे.

Etv Bharat
Etv Bharat
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : Jan 18, 2024, 3:52 PM IST

Updated : Jan 18, 2024, 4:01 PM IST

शिमला: 19 जनवरी को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू जिला कांगड़ा के प्रवास पर रहेंगे. सीएम सुक्खू काफिला 19 जनवरी को सुबह करीब 11:15 बजे शिमला के ओक ओवर से अन्नाडेल हेलीपैड के लिए रवाना होगा. जहां से करीब 11:40 बजे सीएम सुक्खू का हेलिकॉप्टर जिला कांगडा के लिए उड़ान भरेगा. करीब 12:05 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर परागपुर के नक्की मैदान में उतरेगा. कांगड़ा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री को जोरदार स्वागत किया जाएगा. कांगड़ा दौरे पर सीएम सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में शामिल होंगे. साथ ही एक लिंक रोड और दो पुलों का उद्घाटन करेंगे.

इसके बाद दोपहर 12:10 बजे मुख्यमंत्री का काफिला नक्की खड्ड परागपुर के लिए रवाना हो जाएगा. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का काफिला करीब 12:15 बजे पर नक्की खड्ड पर पहुंचेगा. यहां पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. इस मौके पर मुख्यमंत्री लिंक रोड का भी उद्धद्याटन करेंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री दो पुलों का भी उद्घाटन करेंगे. इसके बाद करीब 2:30 बजे मुख्यमंत्री सुक्खू का काफिला लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस के लिए रवाना हो जाएगा.

मुख्यमंत्री सुक्खू का काफिला करीब 2:35 बजे लोक निर्माण के रेस्ट हाउस में पहुंचेगा. इस लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दोपहर के खाने की व्यवस्था रहेगी. दोपहर बाद करीब 3:50 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का काफिला लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस से निकलकर परागपुर मैदान के लिए रवाना हो जाएगा और यह काफिला करीब 3:55 बजे परागपुर मैदान में पहुंचेगा. इसके बाद शाम 4:25 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हेलिकॉप्टर वापस शिमला के अन्नाडेल मैदान के लिए उड़ान भरेगा.

ये भी पढ़ें: निराश्रित बेटी को मिली मां की गोद, सीएम सुखविंदर सिंह की मौजूदगी में बालिका आश्रम में पल रही ज्योति को अपनाया दम्पत्ति ने

Last Updated : Jan 18, 2024, 4:01 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.