ETV Bharat / city

प्रतिभा सिंह के प्रदेशाध्यक्ष बनने से नहीं पड़ेगा फर्क, UP में कांग्रेस का प्रयोग रहा विफल: रश्मिधर सूद

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने प्रतिभा सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया (Rashmidhar Sood on Pratibha Singh) दी है. रश्मिधर सूद ने कहा कि प्रतिभा सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से हिमाचल प्रदेश में कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि प्रदेश भर में कांग्रेस पूरी तरह से डूब चुकी है और अब इसे कोई नहीं उबार (Rashmidhar Sood attacks congress) सकता.

author img

By

Published : Apr 27, 2022, 4:21 PM IST

Rashmidhar Sood on Pratibha Singh
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद

ऊना: भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने जिला ऊना के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन महिला मोर्चा की तमाम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नए जोश का संचार किया. बुधवार को जिला कार्यकारिणी के पांचों मंडलों की पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और रणनीति का खुलासा किया. इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस द्वारा मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के मामले पर भी टिप्पणी (Rashmidhar Sood on Pratibha Singh) की.

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस द्वारा किए गए प्रयोग की तुलना प्रतिभा सिंह की ताजपोशी (Pratibha Singh became state president ) से करते हुए कहा कि प्रदेश भर में डूब चुकी कांग्रेस को अब कोई उबार नहीं सकता. कांग्रेस द्वारा मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के मामले पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनाधार खो चुकी कांग्रेस अब कई प्रकार के प्रयोग करने में लगी है.

वीडियो.

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस ने प्रियंका वाड्रा को चुनावी कमान देकर यह प्रयोग किया (Rashmidhar Sood attacks congress) था, जिसमें उसे मुंह की खानी पड़ी थी. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस नेतृत्व परिवर्तन का कोई लाभ नहीं ले पाएगी. वहीं आम आदमी पार्टी के सवाल पर रश्मि सूद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तीसरे विकल्प का स्वागत है, लेकिन हिमाचल में तीसरा विकल्प न पहले कामयाब हुआ है और न आगे (Rashmidhar Sood on aam aadmi party) होगा. वहीं उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में भाजपा रिपीट कर इतिहास रचेगी.

ये भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह के नाम पर ही चुनाव लड़ेगी हिमाचल कांग्रेस, हाईकमान ने चिट्ठी से दिए साफ संकेत

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.