शिमला: देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिल गई (Monsoon in india) है. देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की बारिश अभी भी जारी है. बीते दिनों भी कई राज्यों में जमकर बारिश हुई. जबकि आज भी कई हिस्सों में बारिश के आसार (India Weather Forecast) हैं. इस बार देश के कई हिस्सों में मानसून पिछले साल के मुकाबले देरी से आया था, ऐसे में इस बार मानसून देरी से ही जाएगा.
अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. उत्तराखंड के पूर्वी और मध्य भागों में भारी बारिश हो सकती है. गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी.वहीं, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, पश्चिमी मध्य प्रदेश में मध्यम बारिश की संभावना है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है.
वहीं, हिमाचल में आज से फिर बारिश का दौर शुरू होगा. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में आज और कल यानि 7 अक्टूबर तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. (Weather Update Himachal)
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 21°C | 13°C |
सोलन | 27°C | 14°C |
हमीरपुर | 29°C | 19°C |
मंडी | 28°C | 15°C |
बिलासपुर | 31°C | 19°C |
ऊना | 31°C | 19°C |
कांगड़ा | 29°C | 18°C |
सिरमौर | 25°C | 17°C |
कुल्लू | 29°C | 13°C |
चंबा | 28°C | 15°C |
किन्नौर | 18°C | 6°C |
लाहौल-स्पीति | 20°C | 6°C |
अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान (weather forecast of himachal) की बात करें तो सबसे कम तापमान किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना और बिलासपुर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.