ETV Bharat / city

'जीके का प्रश्न पूछा जाए की प्रदेश में सबसे अधिक पार्टी किस नेता ने बदली तो बच्चे  सुखराम का नाम बताएंगे'

author img

By

Published : May 6, 2019, 10:30 AM IST

वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशान साधते हुए कहा कि करोड़ों रुपयों की सेब ढुलवाई के लिए स्कूटर और तेल टैंकर जैसे अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहनों का इस्तेमाल किया था.

वन मंत्री गोविंद ठाकुर

कुल्लू: वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशान साधते हए कहा कि पूर्व यूपीए सरकार के कार्यकाल में जब वीरभद्र सिंह इस्पात मंत्री थे, तो उन्होंने 2009 से 2011 के बीच करोड़ों की संपत्ति हड़पी थी.

वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बीजेपी प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा से हिसाब मांग रहे हैं, जबकि वो खुद 6 बार मुख्यमंत्री और 4 बार सासंद रह चुके हैं. वीरभद्र ने करोड़ों रुपयों की सेब ढुलवाई के लिए स्कूटर और तेल टैंकर जैसे अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहनों का इस्तेमाल किया था. इसके अलावा आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने वीरभद्र सिंह के ठिकानों पर दबिश दी थी और प्रदेश की पूर्व सरकार के नेता अदालतों में पेशी देने में ही व्यस्त रहे.

वन मंत्री गोविंद ठाकुर

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव का 5वां चरण : 51 सीटों पर कौैन से उम्मीदवार है खास, जानें

वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में समाचार पत्रों की सुर्खियां भ्रष्टाचार की होती थी. इसके अलावा उन्होंने पंडित सुखराम शर्मा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर बच्चों से जीके का प्रश्न पूछा जाए की प्रदेश में सबसे अधिक पार्टी किस नेता ने बदली है तो बच्चे भी पंडित सुखराम का नाम बताएंगे.

राम स्वरूप का हिसाब मांगने वाले कांग्रेस नेता पहले अपना हिसाब दे: गोविंद ठाकुर
कुल्लू
वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशान साधते हए कहा कि पूर्व यूपीए सरकार के कार्यकाल में जब वीरभद्र सिंह इस्पात मंत्री थे उन्होंने 2009 से 2011 के बीच करोडों रुपए की संपत्ति अर्जित की थी। वो भी अब सांसद राम स्वरूप शर्मा से हिसाब माँग रहे है। जबकि वो 6 बार मुख्यमंत्री और 4 बार सासंद रहे है। ऐसे में वो और अन्य कांग्रेस नेता पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दे। उन्होंने कुल्लू की जनता के लिए क्या विकास किया।  उन्होंने कहा कि वीरभद्र ने करोड़ों रुपयों के सेब ढुलवाई के लिए स्कूटर और तेल टैंकर जैसे अलग अलग रजिस्ट्रेशन नंबर के वाहनों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने वीरभद्र सिंह के हिमाचल स्थित ठिकानों पर दबिश दी है।वन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की पूर्व सरकार के नेता अदालतों में पेशी देने में ही व्यस्त रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान समाचार पत्रों की सुर्खियां भ्रष्टाचार में रहती थी लेकिन भाजपा सरकार ईमानदारी से प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है और अब अदालतों में पेशी की खबरें नहीं, हिमाचल के विकास कार्य सुर्खियों पर रहते हैं।
इस अवसर पर मंत्री गोविंद ठाकुर ने पंडित सुखराम शर्मा पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि अगर बच्चों से जीके का प्रश्न पूछा जाये की हिमाचल में सबसे अधिक पार्टी किस नेता ने बदली है तो बच्चे भी पंडित सुखराम का नाम बताएंगे। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार ने हमेशा परिवार वाद को बढ़ावा दिया है। 
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.