ETV Bharat / city

हमीरपुर में भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, आगामी चुनावों की रणनीति पर हुई चर्चा

author img

By

Published : Dec 20, 2021, 3:55 PM IST

Updated : Dec 20, 2021, 4:29 PM IST

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सोमवार को हमीरपुर में जिला कार्यसमिति प्रशिक्षण वर्ग आयोजित (BJP Mahila Morcha in Hamirpur) किया गया. इस प्रशिक्षण वर्ग में विशेष रूप से प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष वंदना गुलेरिया मौजूद रहीं. इस प्रशिक्षण वर्ग (Hamirpur BJP Mahila Morcha training class) की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा हमीरपुर की जिला अध्यक्ष राजकुमारी ने की.

BJP Mahila Morcha Hamirpur  training class
भाजपा महिला मोर्चा

हमीरपुर: हमीरपुर में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा का जिला कार्यसमिति प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ. इस प्रशिक्षण वर्ग में विशेष रूप (BJP Mahila Morcha in Hamirpur) से प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष वंदना गुलेरिया मौजूद रही. इस प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा हमीरपुर की जिला अध्यक्ष राजकुमारी ने की.

प्रशिक्षण वर्ग में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील भी की गई. मंडल स्तर से भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस जिला कार्यसमिति प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लिया है. इस बैठक में महिला थाना हमीरपुर के प्रभारी किरण बाला ने भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को कानूनी जानकारी प्रदान की.

वीडियो.

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष वंदना गुलेरिया का (BJP Mahila Morcha Vandana Guleria) कहना है कि हाल ही में शिमला में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश स्तर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ है. जिसके बाद प्रदेश भर में 17 संगठनात्मक जिलों में एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग लगाने का निर्णय लिया (Hamirpur BJP Mahila Morcha training class) गया है.

वंदना गुलेरिया ने कहा कि इस कड़ी में ही सोमवार को हमीरपुर में यह प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ है. मंडल स्तर के भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लिया है और उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है. आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति भी इस प्रशिक्षण वर्ग में तय की गई है. हिमाचल में महिलाओं के लिए हेल्पलाइन (Helpline for women in Himachal) तैयार की गई है. उन्होंने कहा कि भाजपा जनता पार्टी की सरकार हमेशा ही महिला हितैषी रही है.

साल 2022 में विधानसभा चुनाव (Himachal Assembly Election 2022) लड़े जाने के सवाल पर बंदना गुलेरिया ने कहा कि वह वर्तमान में जिला परिषद सदस्य हैं. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सरकार में रहते हुए महिलाओं को 50% आरक्षण का प्रावधान किया था. इसी का नतीजा है कि वर्तमान समय में आज प्रदेश भर में पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी 50% से भी अधिक है और महिलाएं पंचायती राज में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:दिव्यांग पिंगला देवी को मदद की दरकार, जयराम सरकार से लगाई गुहार

Last Updated : Dec 20, 2021, 4:29 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.