होली है... रंगों में रंगे नजर आए हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत चौटाला, कार्यकर्ताओं संग मनाया होली का त्योहार - holi festival in sirsa
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/640-480-17938723-thumbnail-4x3-sirsa.jpg)
सिरसा: देशभर में जहां होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. वहीं, नेता भी होली के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं. हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने अपने कार्यकर्ताओं संग होली खेली. सिरसा निवास पर कैबिनेट मंत्री और कार्यकर्ता होली के रंग में रंगे हुए नजर आए. इस मौके पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने होली के पर्व की बधाई भी दी. मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा कैबिनेट मंत्री चौधरी रंजीत सिंह चौटाला ने कहा कि होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है, इसलिए सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारे को कायम रखते हुए होली के त्योहार को शांतिपूर्वक मनाना चाहिए.