ETV Bharat / state

पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज बोले-रादौर नगरपालिका के लिए मंजूर हुआ 5 करोड़ 40 लाख का बजट

author img

By

Published : Jul 3, 2022, 12:49 PM IST

यमुनानगर के रादौर विधानसभा के विकास कार्यों के बजट को मंजूरी मिल गई है. इस बात की जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने (BJP OBC Morcha State President Karndev Kamboj) दी. पढ़ें पूरी खबर

Radaur assembly of Yamunanagar
पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज (BJP OBC Morcha State President Karndev Kamboj) ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया. प्रेस वार्ता में उन्होंने रादौर विधानसभा में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी. प्रेस वार्ता में पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि जो कार्य पिछली सरकार के बकाया हैं, उन पर भी कार्य शुरू करने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी. नगरपालिका के लिए भी पांच करोड़ 40 लाख की ग्रांट राशि मंजूर की गई है.

पत्रकारों को जानकारी देते हुए पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने बताया कि 15 मई को जगाधरी में आयोजित रैली के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष रादौर विधानसभा के विकास कार्यो बारे पत्र भेंट किया था. जिस पर अब मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र में होने वाले करोड़ो रुपए के विकास कार्यों के बारे अपनी मंजूरी दे दी है. उन्होंने बताया कि इन कार्यों में सड़कों की मुरम्मत व चौड़ीकरण, पुलों का निर्माण, सामुदायिक भवनों सहित विकास कार्य शामिल हैं.

पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज बोले-रादौर नगरपालिका के लिए मंजूर हुआ 5 करोड़ 40 लाख का बजट

वहीं उन्होंने कहा कि नगरपालिका रादौर (Municipal Radaur) को भी विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ चालीस लाख रुपए की ग्रांट राशि दी जाएगी. पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि सीएम की घोषणा के बाद भी जो कार्य अधूरे पड़े हैं, उन पर भी जल्द कार्य शुरू हो इसके लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की जाएगी.

बता दें कि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने अनाज मंडी में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा रादौर विधानसभा में होने वाले विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.