ETV Bharat / state

हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया करीब साढ़े 8 लाख क्यूसिक पानी, टूटा पांच साल का रिकॉर्ड - Yamuna flowing above the danger mark

यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में भारी बारिश से हथनीकुंड बैराज पर पानी खतरे के निशान से ऊपर चला गया है. जिसके चलते हथनीकुंड बैराज से 5 सालों में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 8 लाख 28 हजार 72 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है. इसी के साथ हरियाणा सहित दिल्ली में भी अलर्ट जारी किया गया है.

खतरे के निशान से ऊपर यमुना
author img

By

Published : Aug 18, 2019, 10:00 AM IST

Updated : Aug 18, 2019, 11:55 PM IST

यमुनानगरः यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दोपहर करीब 1 बजे हथनीकुंड बैराज से 6 लाख 56 हजार क्सूसेक पानी छोड़ा गया है. इसके बाद शाम 5 बजे पांच साल के इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड 8 लाख 28 हजार 72 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है. ये पानी अलगे 72 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएगा. जिसकी वजह से यमुना के साथ लगते क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए यमुनानगर प्रशासन ने जिले में हाई अलर्ट घोषित किया है.

हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी, देखें वीडियो

शनिवार से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हथनीकुंड बैराज के पानी में इजाफा हुआ है. जिसके चलते रविवार सुबह करीब 8 बजे बैराज से 2 लाख 57 हजार 947 क्यूसेक पानी फिर छोड़ा गया. इस पानी के 72 घंटों में दिल्ली पहुंचने की संभावना है. शाम 5 बजे दोबारा साढ़े 8 लाख क्यूसिक पानी हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया है.

यमुना से दूर रहने की चेतावनी
यमुनोत्री क्षेत्र में मूसलाधार बारिश जारी है. यमुना के साथ लगते इलाकों में प्रशासन ने ना जाने की चेतावनी दी है. इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के बीच हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जल स्तर चेतावनी लेवल के करीब पहुंच गया है.

हरियाणा-दिल्ली में अलर्ट जारी
कुछ दिन पहले भी हथनी कुंड बैराज से एक लाख 43 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था. इसके बाद से जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. पुरानी दिल्ली लोहे के पुल पर यमुना का जल स्तर गुरुवार को 202.86 मीटर रिकॉर्ड किया गया. सूत्रों की मानें तो प्रशासन ने हरियाणा और दिल्ली में अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा निचले इलाकों में प्रशासन ने यमुना से दूर रहने की चेतावनी भी जारी कर दी है. यमुनानगर के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश से भी यमुना नदी में उफान आया है.

कई राज्यों में बाढ़ का कहर
बुधवार को यमुना नदी उफान पर आ गई. नदी के जलस्तर में खासा इजाफा दर्ज किया गया. वहीं गुरुवार को यमुना का जल स्तर 202.86 मीटर रिकॉर्ड किया गया. बता दें कि देश के कई राज्य इस समय बाढ़ के कहर से जूझ रहे हैं. पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक नदियों की विकराल लहरें तांडव मचा रही हैं. देश में बाढ़ के कारण अब तक दो सौ से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

Intro:Body:

hathinikund bairaj

Conclusion:
Last Updated : Aug 18, 2019, 11:55 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.