ETV Bharat / state

हरियाणा में पचंयाती राज चुनाव को लेकर बीजेपी ने जारी की जिला प्रभारियों की लिस्ट - हरियाणा बीजेपी जिला प्रभारियों सूची

हरियाणा में पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी ने जिला प्रभारियों की लिस्ट (bjp released district in charges list) जारी की है. जानें किस मंत्री और नेता को किस जिले का प्रभारी बनाया गया है.

Etv Bharatbjp released district in charges list

author img

By

Published : Aug 8, 2022, 1:11 PM IST

रोहतक: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (panchayat elections in haryana) के लिए सोमवार को जिलानुसार प्रभारियों की घोषणा कर दी. हालांकि प्रदेश प्रभारी के रूप में हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर पहले से ही कार्यरत हैं. उनके साथ प्रदेश स्तरीय चुनाव प्रबंधन समिति में विधायक महीपाल ढांडा, राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स, प्रदेश सचिव रविंद्र बलियाला सदस्य के तौर पर शामिल हैं.

इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशेर खरकड़ा, प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक कल्याण सिंह व सह संयोजक राजेश कुमार सदस्य के तौर पर शामिल हैं. जिला प्रभारियों (bjp released district in charges list) की जारी सूची के अनुसार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को सिरसा, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को फतेहाबाद, कृषि मंत्री जेपी दलाल को हिसार, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को भिवानी, जीएल शर्मा को चरखी दादरी, अरविंद यादव को महेंद्रगढ़, मंत्री ओमप्रकाश यादव को रेवाड़ी का प्रभारी बनाया गाय है.

इसी तरह मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल को गुरुग्राम, पूर्व मंत्री विपुल यादव को मेवात, पूर्व सांसद डॉक्टर सुधा यादव को पलवल, जाकिर हुसैन को फरीदाबाद, मोहन लाल कौशिक को झज्जर, भिवानी के सांसद धर्मवीर सिंह को रोहतक, एडवोकेट वेदपाल को सोनीपत, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को पानीपत, राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार को करनाल, पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज को कुरुक्षेत्र, डॉक्टर पवन सैनी को कैथल, मंत्री कमलेश ढांडा को जींद, मंत्री संदीप सिंह को अंबाला, डॉक्टर संजय शर्मा को यमुनानगर और सांसद नायब सैनी को पंचकूला का प्रभारी बनाया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.