ETV Bharat / state

कुरुक्षेत्र में फंसे तीर्थ यात्रियों ने घर जाने के लिए प्रशासन से लगाई गुहार

author img

By

Published : Apr 29, 2020, 5:40 PM IST

लॉकडाउन की वजह से कुरुक्षेत्र में कुछ तीर्थ यात्री महिलाएं फंसी हुई हैं. उनका कहना है कि सरकार की ओर से उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई है, लेकिन अब उनको घर की याद सता रही है, वो अपने घर जाना चाहती हैं. पढ़ें पूरी खबर..

pilgrims urge to kurukshetra administration to go home

कुरुक्षेत्र: कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन में देश की सभी व्यवस्थाएं एकदम से ठप हो गई हैं. धर्मनगरी कुरुक्षेत्र हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए आते थे और ब्रह्मसरोवर और सनहित सरोवर में डुबकी लगाकर अपने जीवन को सफल बनाने के लिए प्रार्थना करते थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते इन सरोवरों पर भी सन्नाटा पसरा है.

कुरुक्षेत्र में फंसे तीर्थ यात्री

उम्र के आखिरी पड़ाव में हर इंसान का सपना होता है कि वो अपने इस समय में तीर्थ स्थानों की यात्रा करके अपने जीवन को सफल बनाएं. इसी आस में देश के अन्य राज्यों से कुछ बुजुर्ग महिलाएं कुरुक्षेत्र में स्नान करने के लिए पहुंची थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में वे वहीं पर फंस कर रह गई. इन महिलाओं को यहां रहते हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है. इस दौरान इन महिलाओं से ईटीवी भारत की टीम ने बात करने की कोशिश की, तो महिलाओं ने बताया कि...

यहां हम दर्शन करने आए थे, लेकिन देश में कोरोना की बीमारी की वजह से लॉकडाउन लग गया. हम अपने घर जाने चाहते हैं. हमें अपने घर की याद सता रही है. साथ ही महिलाओं ने बताया कि प्रशासन की ओर से उनको खाने-पीने और रहने का लिए उचित इंतजाम किया गया है, लेकिन फिर भी वो अपने घर जाना चाहती हैं. कैसे भी करके उनको उनके घर पहुंचा दिया जाए.

ये भी पढ़ें:- पड़ताल: लॉकडाउन में चारे की कमी ने तोड़ी डेयरी उद्योग की कमर, आधा दूध दे रहे पशु

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.