कुरुक्षेत्र: कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने आज यानी 18 फरवरी को रेल रोकने की घोषणा की है. किसानों ने दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रेल रोकने का ऐलान किया है. इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र में भी रेलवे स्टेशन पर भारतीय किसान यूनियन रेल रोको आंदोलन के तहत रेलों को रोकेगी.
बता दें कि आज भारतीय किसान यूनियन के थानेसर हलका प्रधान अक्षय हथीरा बताया की सुबह दस बजे थीम पार्क से इकट्ठा होकर सभी किसानों के साथ स्टेशन जाएंगे और वहां रेल रोकेंगे. इसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी आ लगा दी गई हैं.
ये पढ़ें- रेल रोको अभियान: जींद के किसान बोले- ना तो रेलवे की संपत्ति छुएंगे ना अशांति फैलाएंगे
उन्होंने सभी राजनीतिक दल के नेताओं से और सामाजिक प्रतिनिधियों से अपील की है कि वो सभी किसानों का सहयोग करें और इस अभियान को सफल बनाने का काम करें.
ये भी पढ़िए: असुविधा के लिए खेद है! 18 फरवरी को 4 घंटे रेल रोकेंगे किसान, रेलवे की ऐसी है तैयारी