ETV Bharat / state

कुरुक्षेत्र: सूर्य ग्रहण के मौके पर ब्रह्म सरोवर में श्रद्धालु नहीं लगा पाएंगे आस्था की डुबकी

कोरोना संक्रमण फैलने के डर से कुरुक्षेत्र प्रशासन ने अभी तक ब्रह्मसरोवर को श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोला है. ऐसे में सूर्य ग्रहण के दिन इस बार कुरुक्षेत्र में मेला नहीं लगेगा. वहीं श्रद्धालु भी यहां पूजा-पाठ के लिए नहीं आ पाएंगे.

author img

By

Published : Jun 11, 2020, 8:24 PM IST

Devotees will not be able to bath in Brahmasarovar kurukshetra on the occasion of solar eclipse
सूर्य ग्रहण के मौके पर ब्रह्म सरोवर में श्रद्धालु नहीं लगा पाएंगे आस्था की डुबकी

कुरुक्षेत्र: 70 दिनों के लॉकडाउन के बाद कुरुक्षेत्र के सभी तीर्थ स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी गई थी, लेकिन कुरुक्षेत्र जिले के बड़े तीर्थ स्थल ब्रह्मसरोवर को अभी खोला नहीं गया है. प्रशासन ने यहां किसी को भी स्नान करने की अनुमति भी नहीं दी है. ब्रह्मसरोवर के चारों दीवारों पर अभी भी पुलिस का पहरा है. ऐसे में आने वाले सूर्य ग्रहण पर हर साल की तरह इस बार ना शाही स्नान होगा और ना ही पूजा पाठ किया जाएगा.

कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर पर सूर्य ग्रहण का दिन काफी महत्वपूर्ण होता है. ब्रह्मसरोवर के तट पर बड़े-बड़े कार्यक्रम होते हैं. यहां लगने वाले मेले में यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, लेकिन पहली बार सूर्य ग्रहण के दिन ब्रह्म सरोवर सुनसान रहेगा.

ब्रह्म सरोवर में श्रद्धालु नहीं लगा पाएंगे आस्था की डुबकी, देखिए रिपोर्ट

कब ब्रह्म सरोवर खुलेगा यह निर्धारित नहीं: गगनदीप सिंह

केडीबी(कुरुक्षेत्र डवलेपमेंट बोर्ड) के सीइओ गगनदीप सिंह ने बताया कि स्थानीय प्रशासन की तरफ से अभी तक कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है. अभी यह भी निर्धारित नहीं किया गया है कि ब्रह्मसरोवर को कब खोला जाएगा. इस वजह से अबकी बार सूर्य ग्रहण पर श्रद्धालु स्नान नहीं कर पाएंगे.

प्रशासन का मानना है कि अगर सभी तीर्थ स्थलों के साथ कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर को भी खोलने की अनुमति अगर दे दी गई, तो यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु सूर्य ग्रहण पर स्नान के लिए पहुंच सकते हैं, जोकि संक्रमण का एक बड़ा कारण बन सकता है.

ये भी पढ़िए: हर मानसून जलभराव से बदहाल होते हैं गुरुग्राम वासी, जानें इस बार क्या है प्रशासन की तैयारी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.