ETV Bharat / state

गुहला में किसान मोर्चा ने जेजेपी विधायक का फूंका पुतला

author img

By

Published : Feb 7, 2021, 6:42 PM IST

गुहला चीका में संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह का पुतला फूंका और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

farmers protest ghula cheeka
farmers protest ghula cheeka

कैथल: गुहला चीका संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने रविवार को गुहला के विधायक ईश्वर सिंह के निवास स्थान पर काले झंडे दिखाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में उन्हें वहां से खदेड़ दिया गया. इसके बाद किसानों ने गुहला चीका के उधम सिंह चौक पर पहुंचकर विधायक ईश्वर सिंह का पुतला फूंका.

जानकारी देते हुए किसान नेता गुरदेव सिंह ने बताया कि जननायक जनता पार्टी से गुहला विधायक ईश्वर सिंह को किसानों द्वारा सचेत किया गया था कि वे किसान आंदोलन के चलते अपने निवास स्थान पर कोई भी राजनीतिक कार्य ना करें, लेकिन विधायक ने किसानों द्वारा दिए गए अल्टीमेटम को अनदेखा किया.

गुहला में किसान मोर्चा ने जेजेपी विधायक का फूंका पुतला

उन्होंने कहा कि गुहला विधायक के निवास स्थान पर जब वे लोगों की समस्याएं सुन रहे थे तो वहां पर किसानों का एक जत्था पहुंचा और उन्हें काले झंडे दिखाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में उन्हें वहां से तितर-बितर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- कृषि कानून वापस नहीं हुए तो अनाज तिजौरियों में रखने का बन जाएगा सामान- टिकैत

उसके बाद किसानों ने चीका के उधम सिंह चौक पर पहुंचकर गुहला विधायक ईश्वर सिंह का पुतला फूंका और गुहला विधायक व सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की. उन्होंने कहा कि गुहला के किसानों ने ईश्वर सिंह को अपना समर्थन स्वरुू वोट दिया और उन्हें विधायक बनाया था अब उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वे त्यागपत्र दें और किसानों के साथ खड़े हों.

उन्होंने कहा कि अब गुहला विधायक का पुतला फूंकना उनकी मजबूरी हो चुकी है. जब वे उनका साथ नहीं देंगे तो उनके साथ ऐसा ही होगा. उन्होंने कहा कि अब गुहला विधायक उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं इसलिए वे उनका विरोध करते रहेंगे.

ये भी पढ़ें- दिग्विजय चौटाला बताएं कानून में क्या काला है- बीजेपी सांसद संजय भाटिया

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.