ETV Bharat / state

प्रियंका को नहीं महाभारत का ज्ञान, किसी के कहने पर दिया होगा दुर्योधन वाला बयान- बृजेंद्र

प्रियंका गांधी के पीएम को दुर्योधन बताने पर बृजेंद्र सिंह ने पलटवार किया है. बृजेंद्र ने कहा कि ऐसा कहने से पहले प्रियंका को महाभारत का थोड़ा ज्ञान होना चाहिए. ना कि कोई कान में फुस फुसाये और वो ये बयान दें.

author img

By

Published : May 7, 2019, 11:18 PM IST

प्रियंका पर बृजेंद्र का वार

हिसार: प्रियंका गांधी ने अंबाला में हुई रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना दुर्योधन से की. प्रियंका गांधी के इस बायन के बाद बीजेपी की ओर से लगातार प्रतिक्रिया आ रही है. पश्चिम बंगाल में हुई रैली में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रियंका के वार पर पलटवार कर चुके हैं. शाह की ओर से कहा गया कि दुर्योधन कौन है और अर्जुन कौन है, 23 मई को साबित हो जाएगा.

'प्रियंका को नहीं महाभारत का ज्ञान'

प्रियंका के इस बायन पर अब हिसार लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बृदेंद्र सिंह ने पलटवार किया है. बृजेंद्र सिंह ने कहा कि मै समझता हूं कि ऐसा बोलने से पहले प्रियंका को पहले महाभारत का ज्ञान होना चाहिए. शायद उनके कान में किसी ने कह दिया हो कि आपको ये बोलना है. जिसके बाद प्रियंका ने ये बयान दिया है.बृजेंद्र सिंह हिसार में चुनाव प्रचार करने आए थे. जहां उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधा.

एंकर: 

केजरीवाल का हरियाणा में नहीं कोई अस्तित्व, पीएम मोदी पर टिप्पणी करने से पहले महाभारत पढ़े प्रियंंका गांधी: बृजेंद्र सिंह 

 हिसार लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह ने मखंड, बुडायन गांव के दौरे किए। यहां पर ग्रामीणों को केंद्र, प्रदेश सरकार द्वारा करवाए गए कामों के बारे में जानकारी भी दी। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जेजेपी, कांग्रेस, इनेलो को छोड़ अनेकों लोगों ने भाजपा का दामन थामा।
बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यह चुनाव केंद्र ही नहीं बल्कि प्रदेश के लिए बड़ा अहम है। इस चुनाव में उचाना हलके की भूमिका सबसे बड़ी है। प्रदेश में जिस तरह का माहौल बना हुआ है उससे प्रदेश तरक्की के पथ पर अग्रसर है। साढ़े चार साल के शासनकाल में भाजपा ने 60 हजार से अधिक रोजगार देने का काम किया है। मेरिट के आधार पर रोजगारी हमारी सरकार ने दिया है। अब से पहले सिफारिशों से नौकरियां दी जाती थी। प्रदेश की जनता ने मन बना रखा है कि दस की दस सीटें भाजपा को जीतवा कर नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने में अपना योगदान देना है। 

पत्रकार वार्ता में नैना चौटाला द्वारा बृजेंद्र सिंह को टिकट भाजपा से न मिलने पर कांग्रेस में शामिल होने के दिए बयॉन पर भाजपा उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह ने कहा कि   इस तरह की बेतुकी बातें वो कर रहे है, वो इस तरह के बयॉन बौखलाहट में दे रहे है, उनको अपनी हार नजर आने लगी है। तीन, चार दिनों से अनाप-श्नाप बयॉन दे रहे है। 

प्रियंका गांधी द्वारा पीएम मोदी को दुर्योधन की संज्ञा देने पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि उनको महाभारत का थोड़ा ज्ञान हो, शायद उनके कान में किसी ने कह दिया हो आपको ये बोलना है। इस तरह की औच्छी बात करनी नहीं चाहिए। केजरीवाल का हरियाणा में कोई अस्तित्व नहीं है इसलिए उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे। 

राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी पर दिए गए अपने गुरू को पंच मारने के बयॉन पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि ये लोग अपनी पार्टी की बात करें जो इनके मुद्दे है उनको लेकर लोगों के बीच में जाए। भाजपा में कौन नेता है, क्या नेतृत्व है इसके बारे में उनको सोचने की जरूतर नहीं है। एलके अडवानी जी है वो भाजपा के सभी के लिए सर्वेमान्य है। पीएम मोदी उनका सम्मान करते है। ये सब भड़काने वाली बात है। मुद्दे उनके पास नहीं है। वो किसी तरह से पीएम मोदी का मुकाबला करें ये इनकी समझ में नहीं आ रहा है। 

हिसार लोकसभा में भाजपा के पक्ष में अप्रत्याशित माहौल बन रहा है। कुछ दिनों से कांग्रेस, इनेलो, जेजेपी छोड़ कर कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे है। एक पार्टी में ही लोग शामिल हो रहे है जिससे साफ है कि भाजपा के पक्ष में एक तरफा माहौल बन रहा है। 

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.