ETV Bharat / state

कांग्रेस आपस में लड़ती रहेगी और बीजेपी एकजुटता के साथ 75 पार करेगी: अनिल जैन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा को नई जिम्मेदारियां दिए जाने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. बीजेपी प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी और बीजेपी 75 पार करेगी.

author img

By

Published : Sep 5, 2019, 6:19 PM IST

अनिल जैन

चरखी दादरी: 4 सितंबर को हरियाणा कांग्रेस में बड़े बदलाव किए गए. अशोक तंवर से हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद लेकर कुमारी सैलजा को दे दिया गया है. साथ ही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सीएलपी लीडर बना दिया गया है. अब हरियाणा कांग्रेस के इस फेरबदल पर बीजेपी कहां शांत रहने वाली थी.

बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा को नई जिम्मेदारी दिए जाने पर कटाक्ष किया है. अनिल जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आपस की लड़ाई से फुर्सत नहीं है. उन्होंने कहा कि ये आपस में लड़ते रहेंगे और बीजेपी 75 पार के मिशन को पूरा कर लेगी और मजबूती से हरियाणा में सरकार बनाएगी.

बीजेपी प्रदेश प्रभारी का कांग्रेस पर निशाना, देखें वीडियो

बता दें कि अनिल जैन चरखी दादरी में शक्ति केंद्र प्रमुखों के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग को संबोधित करने पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक सुखविंद्र मांढी भी साथ थे. इस दौरान प्रभारी अनिल जैन ने पार्टी पदाधिकारियों को पीएम रैली को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी.

इस दौरान अनिल जैन ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार को समाप्त कर अनेक कल्याणकारी योजनाएं सीधे जनता तक पहुंच रही हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इसी सिद्धांत पर चलते हुए भ्रष्टाचार पर चोट करते हुए समस्याओं का हल किया है.

Intro:भाजपा अपने मिशन 75 पार के आंकड़े को पूरा कर बनाएगी मजबूत सरकार : अनिल जैन
: शक्ति केंद्र प्रमुखों, पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग में दिए चुनाव जीतने के मूलमंत्र
: प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन व संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने दादरी में पदाधिकारियों से की गुप्तगू
चरखी दादरी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन ने कांगेस की नई नियुक्ति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में आपस की लड़ाई से फुर्सत ही नहीं है। ये आपस में लड़ते रहेंगे वहीं भाजपा अपने मिशन 75 पार के आंकड़े को पूरा करने के लिए एकजुट होते हुए पूरी तरह से मैदान में है। इस बार भाजपा मिशन का आंकड़ा पूरा करते हुए मजबूत सरकार बनाएगी।Body:डा. अनिल जैन चरखी दादरी में शक्ति केंद्र प्रमुखों के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक सुखविंद्र मांढी भी साथ थे। शक्ति केंद्र प्रमुखों व पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग से मीडिया को दूर रखा गया था। मीटिंग में किसी भी पदाधिकारी द्वारा विडियो रिकार्डिंग बनाने से मना कर दिया। इस दौरान प्रभारी अनिल जैन ने पार्टी पदाधिकारियों को 8 सितम्बर को रोहतक की पीएम रैली को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियों सौंपते हुए कहा कि रैली ऐतिहासिक होगी। कहा कि देश में भ्रष्टचार को समाप्त कर अनेक कल्याणकारी योजनाएं सीधे जनता तक पहुंच रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इसी सिद्धांत पर चलते हुए भ्रष्टाचार पर चोट करते हुए समस्याओ के स्थाई हल हेतु कार्य किया है। मीटिंग में अनिल जैन ने कार्यकर्ताओं को चुनाव को जीतने का मूल मंत्र देते हुए बताया कि हमारा संगठन अपनी कार्यशैली से आज सबसे मजबूत है, विपक्ष मुद्दा विहिन है। हमारा प्रत्याशी पार्टी का कमल का फूल होगा। पार्टी से उपर कोई नहीं है पार्टी का फैसला सर्वमान्य होगा। वहीं संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने जिला संगठन की समीक्षा करते हुए रैली व चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिए।
विजवल:- 1
शक्ति प्रमुखों व पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग में उपस्थित भाजपा नेता, उपस्थित कार्यकत्र्ता, संबोधन व मीटिंग के कट शाटस
बाईट:- 2
डा. अनिल जैन, भाजपा प्रदेश प्रभारीConclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.