ETV Bharat / state

हरियाणा के चिड़िया घरों में दिखेंगे अब हिमालयन भालू, पैंथर और टाइगर

author img

By

Published : Oct 16, 2019, 11:32 PM IST

Updated : Oct 17, 2019, 10:46 AM IST

हरियाणा में स्कूली बच्चों की लालसा को देखते हुए वन विभाग ने अन्य राज्यों से जंगली जानवर लेकर आएगा. इसके बदले वन विभाग हरियाणा के कुछ जंगली जानवर उन राज्यों को देगा.

haryana forest department

चंडीगढ़: हरियाणा वन विभाग कुरुक्षेत्र, रोहतक और भिवानी चिड़िया घरों में नए जानवर मंगाने की तैयारी में है. हरियाणा के लोग जल्द ही इन तीनों चिड़िया घरों में हिमालयन भालू, टाइगर और पैंथर जैसे जंगली जानवरों को देख पाएंगे.

हरियाणा में हिमालयन भालू , टाइगर और पैंथर
इस बारे में बात करते हुए हरियाणा के प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट वीएस तोमर ने बताया कि हरियाणा वन विभाग विभाग कानपुर, राजस्थान और मध्य प्रदेश से हिमालयन भालू, टाइगर और पैंथर जैसे जंगली जानवरों को मंगाने की तैयारी कर रहा है. जल्द ही इन जानवरों को मंगवा कर हरियाणा के तीनों चिड़ियाघर कुरुक्षेत्र, रोहतक और भिवानी में पहुंचा दिया जाएगा ताकि वहां के लोग इन जानवरों को देख सकें.

मीडिया से जानकारी साझा करते वन विभाग अधिकारी वीएस तंवर

जंगली जानवरों की अदलाबदली
उन्होंने कहा इसके बदले में हरियाणा वन विभाग इन राज्यों को काला हिरण और चिंकारा हिरण देगा. वन्य जीवन कानून के तहत एक राज्य दूसरे राज्य से कोई जानवर खरीद नहीं सकता. अगर एक राज्य को दूसरे राज्य से कोई जानवर चाहिए तो बदले में उसे जानवेर देना होगा.

ये भी पढ़ें:-हरियाणा बोल्या: जानें विधानसभा चुनाव में अंबाला की जनता का क्या है मूड?

हरियाणा में हिमालयन भालू, टाइगर और पैंथर जैसे जीव कम हैं. जबकि काला हिरण और चिंकारा हिरण की संख्या अच्छी है. इसलिए विभाग हिरणों के बदले में जानवरों को मंगवाएगा. इसके अलावा राज्य में जंगली जानवरों की ब्रीडिंग का काम भी काफी अच्छे से चल रहा है. जिससे काला हिरन, चंकारा और अन्य जानवरों की संख्या में इजाफा करने की कोशिश की जा रही है.

Intro:हरियाणा में इस समय तीन चिड़ियाघर है जिनमें से एक कुरुक्षेत्र के पीपली में है दूसरा रोहतक में और तीसरा भिवानी में ।
हरियाणा वन विभाग इन तीनों चिड़िया घरों में नए जानवर मंगाने की तैयारी में है। हरियाणा के लोग जल्द ही इन तीनों चिड़िया घरों में हिमालयन भालू टाइगर और पैंथर जैसे जंगली जानवरों को देख पाएंगे ।

Body:इस बारे में बात करते हुए हरियाणा के प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट वी एस तंवर ने बताया की हरियाणा वन विभाग विभाग कानपुर, राजस्थान और मध्य प्रदेश से हिमालयन भालू टाइगर और पैंथर जैसे जंगली जानवरों को मंगाने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही इन जानवरों को मंगवा कर हरियाणा के तीनों चिड़ियाघर कुरुक्षेत्र, रोहतक और भिवानी में पहुंचा दिया जाएगा। ताकि वहां के लोग इन जानवरों को देख सकें ।उन्होंने कहा इसके बदले में हरियाणा वन विभाग इन राज्यों को काला हिरण और चिंकारा हिरण देगा। क्योंकि वन्य जीवन कानून के तहत एक राज्य दूसरे राज्य से कोई जानवर खरीद नहीं सकता। अगर एक राज्य को दूसरे राज्य से कोई जानवर चाहिए तो बदले में उसे अन्य जालौर देना होगा। हरियाणा में हिमालयन भालू टाइगर और पैंथर जैसे जीव कम है। जबकि काला हिरण और चिंकारा हिरण की संख्या अच्छी है ।इसलिए विभाग हिरनों के बदले में जानवरों को मंगवाएगा। इसके अलावा राज्य में जंगली जानवरों की बिल्डिंग का काम भी काफी अच्छे स्तर पर चल रहा है। जिससे इन जानवरों की संख्या में इजाफा करने की कोशिश की जा रही है।

बाइट- वी एस तोमर - प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट, हरियाणा

Conclusion:
Last Updated : Oct 17, 2019, 10:46 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.