ETV Bharat / state

संविधान के मूल कर्तव्यों से अवगत होगी हरियाणा की जनता, अंबेडकर जयंति तक चलेगा जागरुकता अभियान

author img

By

Published : Nov 27, 2019, 10:17 AM IST

संविधान दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा के विशेष सत्र में संकल्प पत्र रखा. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 अप्रैल अंबेडकर जयंति तक लोगों को जागरूक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा.

cm manohar lal
cm manohar lal

चंडीगढ़: जन-जन को विशेषकर और युवा पीढ़ी को मूल कर्तव्यों से परिचित करवाने के लिए बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की 129वीं जयंती अर्थात 14 अप्रैल 2020 तक पूरे प्रदेश में मूल कर्तव्य जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. ये जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विशेष सदन की कार्यवाही के बाद मीडिया से बत करते हुए दी.

अंबेडकर जयंति तक जागरुकता अभियान
इसके लिए प्रदेशभर के शिक्षण संस्थाओं, नागरिक संगठनों और सरकारी विभागों द्वारा मूल कर्तव्यों पर वार्ता, संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, विचार गोष्ठियां, निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.

प्रोग्राम के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री

संविधान के प्रति जागरुकता अभियान
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ग्राम स्तर पर अनेक जागरूकता यात्राएं और शहरी स्थानीय निकायों में वार्ताएं आयोजित की जाएंगी. अधिवक्ता संगठनों द्वारा सम्मेलन और विचार गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी और राज्य के कानूनी सहायता केन्द्रों और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरणों द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे.

ये भी पढे़ं: -महाराष्ट्र की 'नौटंकी' हरियाणा की कार्बन कॉपी! देवीलाल ने सरकार बनाने के लिए राज्यपाल को मारा था तमाचा

सदन की कार्यवाही
इसके उपरांत सदन में विधायकों की तरफ से सुझाव अपने सम्बोधन में रखे गए. फिर संकल्प प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ. हरियाणा पंचायती राज (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2019 विधानसभा में पारित हुआ, गांव में शराब के ठेकों को बंद करने का अधिकार ग्राम सभा को दिया गया. पहले ये अधिकार ग्राम पंचायत को था. पंचायत को रेजुलुशन पास करके देना होता था लेकिन अब ये अधिकार ग्राम सभा के पास होगा.

ये भी पढे़ं:- सीएम मनोहर लाल ने संविधान दिवस के अवसर पर सदन में पढ़ा संकल्प पत्र

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.