ETV Bharat / state

खराब मौसम: चंडीगढ़ आने-जाने वाली कई फ्लाइट्स लेट, एक फ्लाइट रद्द

ठंड का मौसम शुरू हो चुका है. वहीं कोहरे के कारण अब परेशानियां सामने आने लगी है. चंडीगढ़ से आने जाने वाली कई फ्लाइट्स रद्द हो गई हैं.

author img

By

Published : Dec 16, 2019, 8:18 PM IST

flights from Chandigarh are delayed due to bad weather

चंडीगढ़: खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ रहा है. चंडीगढ़ आने और जाने वाली कई फ्लाइट्स लेट चल रही हैं, जबकि कई फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है. दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली गो एयर की फ्लाइट एक घंटा 45 मिनट की देरी से चंडीगढ़ पहुंची.

वहीं गो एयर की मुंबई से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट को खराब मौसम की वजह से दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया. ये फ्लाइट 2:30 पर मुंबई पहुंची और इसे 3:00 बजे वापस मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- पहाड़ों पर जारी बर्फबारी और बारिश से तापमान में आई गिरावट, दिखा घना कोहरा

एयर इंडिया की चंडीगढ़-कुल्लू वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा गो एयर की चंडीगढ़ से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट ने करीब डेढ़ घंटे की देरी से उड़ान भरी. वहीं चंडीगढ़ से श्रीनगर जाने वाली गोएयर की फ्लाइट एक घंटा लेट रही. इसके अलावा कि चंडीगढ़ से बैंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में भी एक घंटा देरी से उड़ान भरी.

गौरतलब है कि विजिबिलिटी कम होने के चलते उत्तरभारत में फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं. कई जगह फ्लाइट्स रद्द की जा रही हैं. इससे यात्रियों को भी कई तरह की परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है. फिलहाल, यही माना जा रहा है कि जनवरी-फरवरी तक ऐसी स्थिति बरकरार रहेगी.

Intro:Ready to publish

खराब मौसम हवाई यातायात पर भी पड़ रहा है चंडीगढ़ आने और जाने वाली कई फ्लाइट्स लेट रही । जबकि कई फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। Body:दिल्ली से चंडीगढ़ आनने वाली गो एयर की फ्लाइट एक घंटा 45 मिनट की देरी से चंडीगढ़ पहुंची। वहीं गो एयर की मुंबई से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट को खराब मौसम की वजह से दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्लाइट 2:30 पर मुंबई पहुंची और इसे 3:00 बजे वापस मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया । एयर इंडिया की चंडीगढ़ कुल्लू वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया । इसके अलावा गो एयर की चंडीगढ़ से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट ने करीब डेढ़ घंटे की देरी से उड़ान भरी। वही चंडीगढ़ से श्रीनगर जाने वाली गोएयर की फ्लाइट एक घंटा लेट रही। इसके अलावा कि चंडीगढ़ से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में भी एक घंटा देरी से उड़ान भरी।
Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.