ETV Bharat / state

लंदन में आयोजित होगा गीता महोत्सव, हरियाणा से जाएगा 150 लोगों का दल

लंदन में आयोजित होगा गीता महोत्सव, ब्रिटिश संसद समेत समूचा लंदन होगा गीतामयी.

author img

By

Published : Aug 5, 2019, 10:33 AM IST

Updated : Aug 5, 2019, 10:41 AM IST

फाइलन फोटो

चंडीगढ़: भारत से बाहर भी अब गीता महोत्सव की धमक होने लगी है. मॉरीशस की तरह ही अब लंदन में भी गीता जयंती समारोह का आयोजन होगा . प्रदेश सरकार और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड इस हफ्ते बाद लंदन में गीता महोत्सव मनाने जा रहे हैं. लंदन में गीता महोत्सव के लिए भारत से 150 से अधिक का दल जाएगा. इनमें अधिकांश सदस्य जीओ गीता परिवार और स्वामी ज्ञानानंद महाराज के अनुयायी हैं. सभी लोग यहां अपने खर्च पर जाएंगे. केडीबी सदस्य रविंद्र सांगवान के मुताबिक सरकार गीता के संदेशों को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.

तीन दिन चलेगा महोत्सव, ये होगा शेड्यूल

  • गीता महोत्सव 9 से 11 अगस्त तक चलेगा.
  • शुभारंभ के मौके पर लंदन में इंग्लैंड की पार्लियामेंट में गीता सेमिनार का आयोजन होगा.
  • गीता सेमिनार में इंग्लैंड के कई सांसद और बुद्धिजीवी भाग लेंगे.
  • 10 को सेंट्रल लंदन में गीता, कुरुभूमि और हरियाणा पर केडीबी की तरफ से एग्जीबिशन लगाई जाएगी.
  • यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन में सेमिनार का भी आयोजन होगा.
  • 11 अगस्त को जीओ गीता परिवार की मदद से गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी.

सीएम व राज्यपाल रहेंगे मौजूद

  • गीता महोत्सव में सीएम मनोहरलाल खट्टर 9 व 10 अगस्त को तो राज्यपाल सत्यदेव आर्य 11 अगस्त को कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

नहीं मिलेगा जाने को सरकारी खर्च

गीता महोत्सव में जाने के लिए इस बार संस्था के सदस्यों को सरकारी खर्च नहीं मिलेगा. सरकार संस्था के दो ही सदस्यों को लंदन भेजने का खर्च दे रही है. इस बार सदस्यों को अपने खर्च से लंदन जाकर महोत्सव में शामिल होना होगा.

हालांकि केडीबी के कई सदस्य मॉरीशस की तरह लंदन जाने के इच्छुक थे, लेकिन सीएम और सरकार राजी नहीं हुई. संस्था ने बताया कि अपने खर्च पर अब तक तीन ही सदस्य जाने के लिए तैयार हुए हैं.

दो सदस्य की टीम पहुंची लंदन

कुरुक्षेत्र केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा और सदस्य उपेंद्र सिंघल व्यवस्था संभालने के लिए शनिवार सुबह लंदन पहुंचे. लंदन से जानकारी देते हुए छाबड़ा ने बताया कि यहां कई स्थानीय संस्थाओं की मदद से गीता महोत्सव मनाया जा रहा है. छाबड़ा के मुताबिक सरकार और केडीबी के खर्च पर चार-पांच लोग ही यहां शामिल होंगे.

Intro:Body:

भारतभूमि से बाहर भी अब गीता महोत्सव की धमक होने लगी है। माॅरीशस की तरह अब लंदन गीतामयी होगा। प्रदेश सरकार व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड एक हफ्ते बाद लंदन में गीता महोत्सव मनाने जा रहा है। 

लंदन में भारीभरकम दल शामिल होने जाएगा, लेकिन इस बार सरकारी खर्च पर सदस्य लंदन की सैर नहीं कर पाएंगे। इनमें से सिर्फ उपेंद्र सिंघल को ही सरकारी खर्च पर जाने का मौका मिला है। हालांकि केडीबी के कई सदस्य माॅरीशस की तरह लंदन जाने के इच्छुक थे, लेकिन सीएम और सरकार राजी नहीं हुई। अपने खर्च पर अब तक तीन ही सदस्य जाने के लिए तैयार हुए। 150 सदस्यों का दल वहां पहुंचेगा, लेकिन अधिकांश अपने खर्च पर जाएंगे। 9 से 11 अगस्त तक लंदन में गीता महोत्सव मनाया जाएगा। शुभारंभ पर 9 को लंदन में इंग्लैंड की पार्लियामेंट में गीता सेमिनार होगा। इसमें इंग्लैंड के कई सांसद और बुद्धिजीवी शिरकत करेंगे।

हालांकि इंग्लैंड के पीएम और मंत्री आदि इसमें शामिल नहीं होंगे। 10 को सेंट्रल लंदन में गीता, कुरुभूमि और हरियाणा पर केडीबी की तरफ से एग्जीबिशन लगाई जाएगी। यूनिवर्सिटी कॉलेज आॅफ लंदन में सेमिनार होगा। इसमें करीब एक हजार लोग शिरकत करेंगे। 11 अगस्त को जीओ गीता परिवार की मदद से भव्य शोभायात्रा गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज की अगुवाई में निकाली जाएगी। सीएम मनोहरलाल 9 व 10 अगस्त तो राज्यपाल सत्यदेव आर्य 11 अगस्त को कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

लंदन में गीता महोत्सव में भारत से 150 से अधिक का दल जाएगा। इनमें अधिकांश सदस्य जीओ गीता परिवार और स्वामी ज्ञानानंद महाराज के अनुयायी हैं। माॅरीशस की तरह उक्त सभी यहां भी अपने खर्च पर जाएंगे। 12 अगस्त की शाम को दल वहां से वापस रवाना होगा। केडीबी सदस्य रविंद्र सांगवान के मुताबिक सरकार गीता संदेशों को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।   लिहाजा खुद के खर्च पर जाएंगे।

सदस्यों को नहीं फ्री वाला मौका :

मारीशस के महोत्सव में तो केडीबी के कई गैर सरकारी सदस्यों को सरकारी खर्च पर जाने का मौका मिला था। लेकिन लंदन महोत्सव के लिए सदस्यों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। सीएम मनोहरलाल नहीं चाहते थे कि सरकारी खर्च पर भारीभरकम दल वहां जाए। सरकारी की तरफ से सीएम मनोहरलाल और राज्यपाल सत्यदेव आर्य, केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा और सदस्य उपेेंद्र सिंघल ही सरकारी खर्च पर जाएंगे।

प्रति सदस्य 1.40 लाख हाेंगे खर्च :

सूत्रों के मुताबिक कई सदस्य और केडीबी से जुड़े कई लोग सरकारी खर्च पर जाने की जुगत में थे। लेकिन उनकी मंशा पूरी नहीं हुई। हालांकि सरकार की तरफ से वीजा एवं अन्य मामलों में सहयोग किया जा रहा है। बावजूद इसके अपने खर्च पर सिर्फ तीन सदस्य जाएंगे। इनमें भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र सांगवान, जीओ गीता से भी जुड़े विजय नरूला और कथावाचक व सदस्य राजेंद्र पराशर अपने खर्च पर जाएंगे। लंदन आने जाने, पांच दिन रहने, खाने पीने के लिए प्रति सदस्य एक लाख 40 हजार रुपए खर्च होगा।

दो सदस्यीय टीम पहुंची लंदन :

कुरुक्षेत्र केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा व सदस्य उपेंद्र सिंघल व्यवस्था संभालने के लिए शनिवार सुबह लंदन पहुंचे। लंदन से फोन पर छाबड़ा ने बताया कि यहां कई स्थानीय संस्थाओं की मदद से गीता महोत्सव मनाया जा रहा है। इनमें श्रीराममंदिर, कृष्णकृपा परिवार यूके, भारतीय हाईकमीशन, विश्व हिंदू परिषद, विश्व हिंदू मंदिर, चिन्मय मिशन, हिंदू स्वंयसेवक संघ, बीएपीएस लंदन, इस्कान यूके की मदद से आयोजन होंगे। सीएम इन दिनों लंदन में होंगे, वे भी शामिल होंगे। छाबड़ा के मुताबिक सरकार व केडीबी के खर्च पर चार पांच लोग ही यहां शामिल होंगे। बाकी अपने खर्च पर पहुंचेंगे। 

Conclusion:
Last Updated : Aug 5, 2019, 10:41 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.