चंडीगढ़: निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने अंबाला नगर निगम के लिए मेयर और पार्षद पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस ने मीना अग्रवाल को अंबाला नगर निगम चुनाव के लिए मेयर पद का उम्मीदवार चुना है.
कांग्रेस ने पंचकूला नगर निगम चुनाव के लिए उपेंद्र कौर अहलूवालिया और सोनीपत नगर निगम चुनाव के लिए निखिल मदान को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं रेवाड़ी नगर परिषद के लिए विक्रम यादव को प्रधान पद के उम्मीदवार बनाया है.
अंबाला नगर निगम के पार्षद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कांग्रेस ने की है. यहां जानें किसे कौन से वार्ड से टिकट मिला है.
वार्ड नंबर | पार्षद पद उम्मीदवार (कांग्रेस) |
1 | रूप चंद |
2 | राजविंदर कौर |
3 | सन्नी ढिल्लों |
4 | हरीश |
5 | राजेश मेहता |
6 | रिषवीत कौर |
7 | सुमित कुमार |
8 | हरजीत सिंह |
9 | मेघा गोयल |
10 | मिथुन वर्मा |
11 | कविता देवी |
12 | सुरेन्द्र कौर |
13 | भिवनेश त्रिखा |
14 | मंजीत बराड़ |
15 | पुनीत सुपुत्र जसमेर चन्द |
16 | वरिन्द्र दीक्षित |
17 | कर्मजीत कौर |
18 | रविन्द्र कुमार |
19 | तेजेन्द्र सिंह |
20 | परमिन्द्र कौर |
- पंचकूला नगर निगम के लिए कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवार
- सोनीपत नगर निगम के लिए कांग्रेस के पार्षद उम्मीदवार