भिवानी : हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा 4 सितम्बर से शुरु होगी. परीक्षा की तिथि-पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॅा. जगबीर सिंह और सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि सेकेंडरी की परीक्षाएं 5 सितम्बर से आरंभ होकर 14 सितम्बर तक चलेंगी औऱ सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं 4 सितम्बर से आरम्भ होकर 19 सितम्बर तक चलेंगी. ये परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी.
सेकेंडरी की परीक्षा के आयोजन का विषय और दिनांक
विषय | दिनांक |
गणित | 5 सितम्बर |
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी | 7 सितम्बर |
संस्कृत/उर्दू/पंजाबी/गृह विज्ञान/शारीरिक शिक्षा/कम्प्यूटर विज्ञान | 9 सितम्बर |
सामाजिक विज्ञान | 10 सितम्बर |
अंग्रेजी | 12 सितम्बर |
हिन्दी | 14 सितम्बर |
सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा के आयोजन का विषय और दिनांक
विषय | दिनांक |
अंग्रेजी (कोर)/अंग्रेजी (ऐच्छिक) | 4 सितम्बर |
गृह विज्ञान | 5 सितम्बर |
भूगोल/लेखांकन | 6 सितम्बर |
लोक प्रशासन | 7 सितम्बर |
कम्प्यूटर साईंस/दर्शन शास्त्र | 9 सितम्बर |
समाज शास्त्र/जीव विज्ञान | 10 सितम्बर |
अर्थशास्त्र | 11 सितम्बर |
पंजाबी/संस्कृत/उर्दू | 12 सितम्बर |
इतिहास/रसायन विज्ञान | 13 सितम्बर |
शारीरिक शिक्षा/उद्यमिता | 14 सितम्बर |
भौतिकी विज्ञान/व्यवसायिक अध्ययन/मनोविज्ञान | 16 सितम्बर |
राजनीति विज्ञान | 17 सितम्बर |
गणित | 18 सितम्बर |
हिन्दी(कोर)/हिन्दी (ऐच्छिक)/हिन्दी कोर के एवज में अंग्रेजी विशेष | 19 सितम्बर |