ETV Bharat / headlines

दो महीने बाद खुला चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, शुरू हुई हवाई यात्राएं - चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से फ्लाइट्स

लॉकडाउन में मिली छूट के बाद चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से फ्लाइट्स शुरू कर दी गई हैं. 25 मई को कई फ्लाइट्स दिल्ली, मुंबई सहित देश के कई बड़े एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं. साथ ही कई फ्लाइट्स चंडीगढ़ भी आईं. फ्लाइट्स में जाने से पहले सभी यात्रियों की पहले स्क्रीनिंग की गई.

flight starts from international airport chandigarh
एयर पोर्ट पर खड़े हवाई जहाज
author img

By

Published : May 25, 2020, 10:09 PM IST

चंडीगढ: करीब 2 महीने बाद चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है. सोमवार को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, आदि कई शहरों के लिए फ्लाइट का संचालन किया गया. जिनमें बहुत से यात्री चंडीगढ़ पहुंचे और बहुत से यात्रियों ने चंडीगढ़ से दूसरे शहरों के लिए यात्रा की. इस दौरान एयरपोर्ट पर सोशल डिस्टेंसिंग का खास खयाल रखा गया और लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग भी की गई.

  • मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को इंडिगो की मुंबई से आने वाली फ्लाइट में 142 लोग मुंबई से चंडीगढ़ पहुंचे.
  • दिल्ली से इंडिगो और विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट चंडीगढ़ पहुंची, जिनमें इंडिगो की फ्लाइट में 67 और विस्तारा की फ्लाइट में 31 लोग चंडीगढ़ पहुंचे.
  • वहीं बेंगलुरु से भी दो फ्लाइट चंडीगढ़ पहुंची, जिनमें इंडिगो की फ्लाइट में 122 और एयर एशिया की फ्लाइट में 88 लोग चंडीगढ़ पहुंचे.
  • इसके अलावा चंडीगढ़ से भी कई शहरों के लिए फ्लाइट्स ने उड़ान भरी. जिनमें इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में 38 यात्रियों ने यात्रा की.
  • दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में 71 और विस्तारा की फ्लाइट में 25 लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए.
  • चंडीगढ़ से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में 54 लोगों ने यात्रा की.

इसके अलावा चंडीगढ़ से धर्मशाला जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया. एयर इंडिया के मुताबिक फ्लाइट ऑपरेशनल कारणों की वजह से रद्द की गई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.