ETV Bharat / city

करनाल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर कर्णदेव कंबोज, लोगों को दिया मदद का भरोसा - खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज ने करनाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान मंत्री ने लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया. बता दें कि कुछ दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण हरियाणा के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं.

करनाल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरा पर मंत्री कर्णदेव कंबोज
author img

By

Published : Aug 20, 2019, 7:31 AM IST

करनाल: पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से यमुना नदी उफान पर है. हरियाणा के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. यमुनानगर, करनाल, और सोनीपत तक पानी ही पानी हो गया है. बहुत से गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं.

कर्णदेव कंबोज, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर कर्णदेव कंबोज

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज ने करनाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. उन्होंने यहां बाढ़ से पीड़ित लोगों से मुलाकात की. मीडिया से बात करते हुए मंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि प्रशासन के सभी अधिकारी पूरी तरह से ड्यूटी पर तैनात हैं.

लोगों की मदद के लिए तैयार प्रशासन

जहां भी हालात खराब दिखाई दे रहे हैं वहां से लोगों को निकाला जा रहा है. सरकार की तरफ से लोगों के रहने और बाढ़ से निपटने के लिए हर तरह की व्यवस्था कर ली गई है. दिनरात लोगों की मदद के लिए रेस्क्यू टीम लगी हुई हैं. प्रशासन ड्रोन से भी लोगों की मदद और बाढ़ प्रभावित इलाकों में नजर बनाए हुए हैं.

ये भी पढ़ें:-यमुना नदी के पानी से यमुनानगर के गांवों में आई तबाही, लोगों को मदद का इंतजार

बता दें कि यमुना में छोड़े गए 8 लाख क्यूसेक पानी से यमुना किनारे बसे गांवों की मुसीबतें बढ़ गई हैं. यहां यमुना का पानी लोगों के घरों में घुस चुका है और खेतों में खड़ी फसल भी बर्बाद हो चुकी है.

ये भी पढ़ें:-यमुना के उफान से फरीदाबाद में भी बाढ़ का खतरा, 4 हजार परिवारों से घर छोड़ने की अपील

लोगों की मदद करने और बाढ़ से निपनटे के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं. सीएम ने बाढ़ पीड़ित लोगों के मदद और उनके रेस्क्यू के लिए आदेश दे दिए हैं.

Intro:करनाल मंत्री कर्ण देव कम्बोज ने बाढ़ क्षेत्र गांवो का किया दौरा , कहा लगातार हो रही बारिश के वजह से यमुना का जल स्तर बढा और हथनकुण्ड बैराज से 8 लाख क्यूसिक पानी छोड़ने के बाद करनाल क्षेत्र के कई गांवों में आई बाढ़ ।

Body:प्रशासन के सभी अधिकारी है मुस्तैद रात भर से सभी अपनी डियूटी कर रहे। जहाँ पर भी हालात खराब लग रहे वहां से लोगो को लेकर जाया जा रहा है। देर रात को भी कुछ लोगो को बचाया गया ।हमारी सरकार की तरफ से सभी तरह की व्यवस्था की गई। प्रशासन के अधिकारी अपना काम कर रहे है। ड्रोन से विशेष गिरदावरी करवाकर खेतो के नुकसान का पता किया जाएगा। प्राकृतिक आपदा के आगे किसी की नही चलती हम उसके बचाव के कार्य करते है और कारगर रिजल्ट सामने भी आते है - कर्ण देव कम्बोजConclusion:वीओ - कर्ण देव का कहना नदियों से नदिया जोड़ने की योजना पर काम चल रहा और ये योजना सिरे चढेगी इसका होगा यह फायदा जहा होगी बरसात ज्यादा वहां का पानी डाइवर्ट करके ले जाया जाएगा सुखी जगह ताकि उस पानी का इस्तेमाल हो सके।

बाईट - करणदेव कम्बोज - इंद्री विधायक व खाध्य आपूर्ति मंत्री हरियाणा सरकार
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.