ETV Bharat / state

यमुना में बढ़ते जलस्तर और मूर्ति विसर्जन को देखते हुए किए गए कई इंतजाम - idol immersion in Yamuna river

कालिंदी कुंज घाट पर कालिंदी कुंज थाने की पुलिस टीम की ओर से पुलिस बैरिकेडिंग कर दी गई है और इलाके के एसएचओ ने चेतावनी बोर्ड लगवाया हैं. जिसमें लिखा है कि आप सभी को सूचित किया जाता है कि यमुना नदी में मूर्ति विसर्जन करना मना है.

Prohibition of idol immersion in Yamuna
मूर्ति विसर्जन को देखते हुए कई इंतजाम
author img

By

Published : Aug 26, 2020, 1:36 PM IST

नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी और यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कालिंदी कुंज घाट पर पुलिस की ओर से कई एहतियात बरते गए हैं. यहां पर पुलिस बैरिकेड लगाई गई है. साथ ही चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं. लोगों को यमुना के तरफ जाने से मनाही की गई है. वहीं पुलिसकर्मियों की भी यहां पर तैनाती की गई हैं.

दिल्ली पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग

यमुना में बढ़ते जलस्तर को लेकर पुलिस सतर्क

कालिंदी कुंज घाट पर कालिंदी कुंज थाने की पुलिस टीम की ओर से पुलिस बैरिकेडिंग कर दी गई है और इलाके के एसएचओ ने चेतावनी बोर्ड लगवाया है. जिसमें लिखा है कि आप सभी को सूचित किया जाता है कि यमुना नदी में मूर्ति विसर्जन करना मना है.

दरअसल इस वर्ष गणेश चतुर्थी के पर्व पर लोगों से कोरोना महामारी को देखते हुए घर पर ही पर्व मनाने की अनुमति है. साथ ही किसी को भी इस स्थल पर पर्व मनाने की अनुमति नहीं दी गई है. साथ ही अब यमुना में मूर्ति विसर्जन की भी मनाही की गई है. गणेश चतुर्थी के पर्व पर मूर्ति विसर्जन यमुना में ना हो. इसके लिए कालिंदी कुंज यमुना घाट पर कालिंदी कुंज एसएचओ संजय सिन्हा के नेतृत्व में लगातार यहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है.

यमुना के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती

इसके अलावा जमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए भी एहतियात बरता जा रहा है. पुलिसकर्मी यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए किसी को भी यमुना के तरफ नहीं जाने दे रहे हैं. यमुना में बढ़ते जलस्तर के बाद यमुना की तरफ कोई ना जा पाए. इसके लिए साथ ही यमुना के तरफ जाने वाले रास्तों पर पुलिस बैरिकेडस लगा दी गई हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.