ETV Bharat / state

Pollution Increased in Yamuna: बारिश के बाद यमुना के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी, लेकिन झाग जस की तस

author img

By

Published : Jun 5, 2023, 4:13 PM IST

दिल्ली में इन दिनों हुई बारिश के बाद यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, इससे नदी के प्रदूषण स्तर पर कोई असर नहीं पड़ा है और यह पहले से अधिक प्रदूषित हो गई है.

Pollution Increased in Yamuna
Pollution Increased in Yamuna
यमुना में दिख रहा सफेद झाग

नई दिल्ली: राजधानी में हुई बारिश के बाद यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी नजर आ रही है. हालांकि, इसके बावजूद यमुना की स्थिति नहीं सुधरी है. ऐसा इसलिए है क्योंकि नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद भी इसमें झाग ही झाग नजर आ रहा है. सरकारों द्वारा यमुना की सफाई को लेकर कदम उठाए जाने के बाद भी हालात जस के तस हैं.

यहां के कालिंदी कुंज घाट पर यमुना में बड़ी मात्रा में सफेद झाग दिखाई दे रहा है. बरसात के बावजूद नदी का पानी साफ नहीं हुआ है और पानी के ऊपर सफेद झाग की परत दिखाई दे रही है. यमुना के उत्थान और बेहतरी को लेकर जहां दिल्ली सरकार के अपने दावे हैं, वहीं दूसरी ओर एनजीटी के आदेश के बाद एलजी के नेतृत्व में दिल्ली की सभी विभाग यमुना की सफाई और बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं. स्थिति इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है. सफेद झाग इस बात की ओर इशारा करता है कि यमुना में प्रदूषण बढ़ा है.

यह भी पढ़ें-रामवीर सिंह बिधूड़ी बोले- बीते 8 सालों में यमुना दो सौ प्रतिशत हुई प्रदूषित

बता दें, यमुना नदी दिल्ली में वजीराबाद से लेकर कालिंदीकुंज के बीच करीब 22 किलोमीटर तक बहती है. आंकड़ों की मानें तो इस 22 किलोमीटर के रेंज में यमुना सबसे अधिक प्रदूषित होती हैं. दावा है कि यमुना इसी 22 किलोमीटर के क्षेत्र में करीब 70 प्रतिशत तक प्रदूषित होती है. इसे लेकर दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार, एनजीटी और उपराज्यपाल द्वारा कई कदम उठाए उठाए जा चुके हैं, लेकिन नदी की स्थिति अब भी बदहाल है. लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ही सही, यमुना की स्थिति बेहतर हो सके.

यह भी पढ़ें-World Environment Day: राशि के अनुसार लगाएं पौधे, जीवन होगा सुखमय, मिलेंगे अच्छे परिणाम

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.