ETV Bharat / state

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित - Service week day

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 24 में पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया. अश्विनी चौबे ने पुरूष कर्मचारियों को पटका पहनाकर और महिला कर्मचारियों को साड़ी भेंट कर उनको सम्मानित किया.

70 sweepers honored on PM Modi's 70th birthday
पीएम मोदी के 70वें जन्मदिन पर 70 सफाई कर्मचारी को सम्मानित
author img

By

Published : Sep 17, 2020, 7:46 PM IST

नई दिल्ली: 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली सहित देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया गया. भाजपा द्वारा पीएम मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. इसी कार्यक्रम के तहत दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 24 में सफाई कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए और उन्होने पीएम मोदी के 70वें जन्मदिवस पर 70 सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया.

पीएम मोदी के 70वें जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन
सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

दरअसल भाजपा द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह दिवस की कड़ी में दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 24 में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए. इस कार्यक्रम में अश्विनी चौबे ने दिल्ली के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया. अश्विनी चौबे ने इस दौरान महिला कर्मचारियों को साड़िया भेंट किया तो वही दूसरी ओर पुरूष कर्मचारियों को पटका पहनाकर उनकी हौसला अफजाई की.

दीर्घायु की कामना

इस मौके पर केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे ने भाजपा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की. पीएम मोदी के जन्मदिवस पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने सभी लोगों की दीर्घायु की कामना की, और कहा कि सभी लोग एक दूसरे की मदद करें और सुख दुःख मे सहभागी बनें, यही हमारे भारत की संस्कृति है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.