ETV Bharat / state

आर्थिक तंगी से परेशान नॉर्थ MCD अब रोस्टर के जरिए जारी करेगी वेतन

author img

By

Published : Jul 8, 2020, 8:56 PM IST

Updated : Jul 8, 2020, 10:32 PM IST

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ओर दिल्ली सरकार में फंड को लेकर खींचतान चरम पर है. निगम की आर्थिक तंगी की वजह से परेशान कर्मचारियों को पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिला है. जिसके बाद अब रोस्टर के अनुसार निगम कर्मचारियों का वेतन जारी कर रही है.

North MCD
नॉर्थ एमसीडी

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार के बीच में पिछले काफी लंबे समय से फंड को लेकर खींचतान चल रही है. जिसकी वजह से निगम के कर्मचारी पिछले 4 महीने से वेतन न मिलने से परेशान हैं और निगम कर्मचारियों को उधार पैसे लेकर अपने घर का खर्चा चलाना पड़ रहा है. निगम कर्मचारियों के ऊपर पिछले 4 महीने से लगातार कर्जा भी काफी ज्यादा बढ़ गया है.

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जयप्रकाश से खास बातचीत

वहीं उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जयप्रकाश ने ईटीवी भारत से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी कि निगम आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है. पिछले काफी लंबे समय से दिल्ली सरकार ने फंड भी जारी नहीं किया है. लेकिन तमाम खराब आर्थिक परिस्थितियों के बीच भी निगम अपने कर्मचारियों को वेतन जारी करने का हर संभव प्रयास कर रहा है. जिसके लिए अब निगम ने एक रोस्टर बनाया है और सभी कर्मचारियों को इसी रोस्टर के अनुसार वेतन जल्द से जल्द जारी किया जाएगा.

निगम कर्मचारी परेशान

बहरहाल कुल मिलाकर देखा जाए तो उत्तरी दिल्ली नगर निगम आर्थिक बदहाली के चलते अपने कर्मचारियों को पिछले काफी लंबे समय से वेतन नहीं दे पा रही है. जिसके बाद अब निगम के मेयर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार निगम का जो प्रशासन है रोस्टर बनाकर कर्मचारियों का धीरे-धीरे वेतन जारी करने की प्रक्रिया को पूरा कर रहा है. लेकिन निगम की आर्थिक बदहाली की वजह से वेतन जारी करने की प्रक्रिया में काफी देरी हो रही है, जिसकी वजह से निगम कर्मचारी परेशान हैं.

Last Updated : Jul 8, 2020, 10:32 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.