नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार उठापटक बनी हुई है. बीते हफ्ते में दो बार बढ़ोतरी और कमी के बाद आज कीमतों में फिर से स्थिरता आ गई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत बिना किसी उछाल के प्रति लीटर क्रमश: 92.91 रुपये और 83.57 रुपये है.
वहीं मुंबई में आज पेट्रोल 99.02 रुपये और डीजल 90.76 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 92.98 रुपये और डीजल 86.41 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 94.06 रुपये और डीजल 88.39 रुपये है.
4 मेट्रो शहरों में पेट्रोल की कीमतें
शहर | कल के दाम(₹) | आज के दाम(₹) |
दिल्ली | 92.91 | 92.91 |
मुंबई | 99.02 | 99.02 |
कोलकाता | 92.98 | 92.98 |
चेन्नई | 94.06 | 94.06 |
4 मेट्रो शहरों में डीजल की कीमतें
शहर | कल के दाम(₹) | आज के दाम(₹) |
दिल्ली | 83.57 | 83.57 |
मुंबई | 90.76 | 90.76 |
कोलकाता | 86.41 | 86.41 |
चेन्नई | 88.39 | 88.39 |
ये भी पढ़ें:-टूलकिट मामला : नड्डा, स्मृति ईरानी समेत कई भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज
कैसे होता है दाम तय?
पेट्रोल की कीमतों में 60 परसेंट हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 परसेंट होता है. पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आमतौर पर रोज बदलाव होते हैं. ये कीमतें बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय क्रूड कीमतों और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर तय होती हैं.