ETV Bharat / state

'चंद्रयान 3' के सफल लैंडिंग को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने किया यज्ञ, चक्रपाणि महाराज ने की प्रार्थना

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Aug 23, 2023, 11:46 AM IST

Updated : Aug 23, 2023, 1:34 PM IST

'चंद्रयान-3' की सफलता को लेकर देशभर में हवन और प्रार्थनाएं आयोजित की जा रही है. इसी क्रम में दिल्ली में अखिल भारत हिंदू महासभा के द्वारा यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इसमें चंद्रयान 3 की सफलता की कामना की जा रही है.

Etv Bharat
Etv Bharat
अखिल भारत हिंदू महासभा ने किया यज्ञ

नई दिल्लीः 'चंद्रयान-3' बुधवार शाम चंद्रमा की सतह पर उतरेगा. इसकी सफलता के लिए देश ही नहीं दुनिया भर में प्रार्थनाएं हो रही है. विभिन्न सम्प्रदायों के लोग चंद्रयान-3 मिशन को अपना समर्थन देने के लिए पूजा पाठ कर रहे हैं. एकजुटता का यह प्रदर्शन दुनिया भर में फैल रहा है. लोग इसकी सफलता के लिए प्रार्थनाओं में भाग ले रहे हैं और धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं. देश भर के अलग-अलग राज्यों में लोग हवन कर रहे हैं ताकि भारत के चंद्रायन-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग हो सके.

दिल्ली में 'चंद्रयान-3' की सफलता को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा के द्वारा हवन किया जा रहा है. स्वामी चक्रपाणि महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारत हिंदू महासभा/संत महासभा के द्वारा दिल्ली में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. 'चंद्रयान-3' की सफल लैंडिंग को लेकर देश भर के अलग-अलग राज्यों से ऐसी तस्वीर सामने आ रही है, जहां पर लोग पूजा-पाठ और हवन कर रहे हैं. इतना ही नहीं प्रसिद्ध कालका जी मंदिर में भी आज 'चंद्रयान 3' की सफलता लैंडिंग को लेकर महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है.

बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अनुसार, चंद्रयान-3 आज भारतीय समयानुसार लगभग 18:04 बजे चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है. चंद्रयान-3 की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए विशेष अनुष्ठान, प्रार्थनाएं और समारोह आयोजित किए जा रहे हैं. चंद्रयान-3 के अभूतपूर्व मिशन की सफलता के लिए पूरे भारत में विभिन्न धर्मों से जुड़े धार्मिक समारोह आयोजित किए जा रहे हैं. लोगों में खाता उत्साह भी देखा जा रहा है. इसकी सफलता को लेकर आज सभी की निगाहें इस मिशन पर लगी हुई है.

ये भी पढ़ेंः

Chandrayaan 3: आज दुनिया की नजरें चंद्रयान पर, चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल होगा भारत!

चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुनिया भर में हो रहीं प्रार्थनाएं

Last Updated : Aug 23, 2023, 1:34 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.