ETV Bharat / state

महिला दिवस 2020: शाहदरा में महिलाओं और बच्चों को दी गई कानूनी जानकारी

विश्वास नगर में समरसता फाउंडेशन की तरफ से एक महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें महिलाओं और बच्चों को कानूनी जानकारी दी गई.

author img

By

Published : Mar 9, 2020, 12:44 AM IST

Samarsata Foundation
महिला जागरूकता कार्यक्रम

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर समरसता फाउंडेशन की तरफ से एक महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विश्वास नगर में किया गया. इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, जिला शाहदरा कड़कड़डूमा कोर्ट से अधिवक्ता आरती और अर्चना कंसल पहुंचीं, जिन्होंने कार्यक्रम में आऐ करीब 150 महिला और बच्चों को कानूनी जानकारी दी.

विश्वास नगर में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अधिवक्ता आरती ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को अगर उनके कार्यस्थल या घरों में कोई प्रताड़ित करता है, तो महिलाएं उसकी शिकायत कोर्ट या संस्था के माध्यम से कर सकती हैं. अगर महिलाओं के खिलाफ किसी ने केस दर्ज कर दिया है, तो उस स्थिति में भी कोर्ट अधिवक्ता उपलब्ध कराएगा.

बच्चों को भी दी जानकारी

कार्यक्रम में शामिल बच्चों को संबोधित करते हुए अर्चना कंसल ने कहा कि अगर कोई बुरी नजर से देखता है या परेशान करता है, तो उसकी जानकारी पैरेंट्स को देनी चाहिए. साथ ही अगर स्कूल में कोई सामान गिरा मिले, तो उसकी जानकारी टीचर को देनी चाहिए.

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मनोज कंसल ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार ध्यान (समाज सेवक), मेघा, प्रियंका, नन्दिनी, मुस्कान उपस्थित रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.