ETV Bharat / state

यमुना तट के वार्डों में डेंगू का ज्यादा खतरा, निगम चलाएगा विशेष अभियान - यमुना तट के वार्डों में डेंगू के खिलाफ विशेष अभियान

दिल्ली में यमुना तट के किनारे मच्छरों और मच्छर जनित बीमारियों के प्रकोप को देखते हुये विशेष अभियान चलाया जायेगा. इसके लिये यमुना किनारे के वार्डों में फॉगिंग और एंटी लार्वा दवाइयों के छिड़काव के साथ ही स्वामी दयानंद अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिये 100 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है.

East Delhi Municipal Corporation will run a special campaign in wards along banks of Yamuna
यमुना तट के वार्डों में डेंगू का ज्यादा खतरा
author img

By

Published : Oct 21, 2021, 5:50 PM IST

Updated : Nov 17, 2021, 6:02 PM IST

नई दिल्लीः राजधानी में बढ़ते डेंगू के मामले को देखते हुए पूर्वी दिल्ली नगर निगम में स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के निगम अस्पताल में एमएस भी मौजूद रहे.

बैठक के बाद प्रमोद गुप्ता ने बताया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम मच्छर जनित बीमारियों (डेंगू ,चिकनगुनिया और मलेरिया) की रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर जुटा है . निगम क्षेत्र में फॉगिंग और एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है. यमुना तट किनारे क्षेत्र के वार्ड में डेंगू के ज्यादा मामला देखने को मिला है, जिसे देखते हुए यमुना के निकटवर्ती वार्ड में विशेष अभियान चलाया जाएगा. इन वार्डों में विशेष तौर फोगिंग और एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव किया जाएगा.

यमुना तट के वार्डों में डेंगू का ज्यादा खतरा
स्वच्छ हवा को बढ़ावा देने के लिए हवा बदलो अभियान की हुई शुरुआतइसके साथ ही निगम के स्वामी दयानंद अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए 100 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम को तैनात किया गया है. सभी बेड पर मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी सहित सभी व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है.

Last Updated : Nov 17, 2021, 6:02 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.